एक्सप्लोरर

IPL 2020: इस सीज़न में पहली बार ओपनिंग करने आए कोहली, नहीं कर सके कुछ कमाल; जानें कैसा रहा है बतौर ओपनर प्रदर्शन

आईपीएल 2020 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली पारी की शुरुआत करने आए और सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए. आइये जानें कि आईपीएल में बतौर ओपनर उनका प्रदर्शन कैसा रहा है.

SRH vs RCB, Eliminator: आईपीएल 2020 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली इस मैच में ओपनिंग करने आए. उनके इस फैसले ने सभी को हैरान को कर दिया, क्योंकि टीम में पहले से ही आरोन फिंच के रूप में एक स्पेशलिस्ट ओपनर मौजूद था. कोहली इस मैच में सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें जेसन होल्डर ने अपना शिकार बनाया.

भले ही विराट कोहली इस मैच में बतौर ओपनर फेल रहे हैं. लेकिन इस लीग के इतिहास में ओपनिंग करते हुए उनके आंकडे बेहद शानदार रहे हैं. आईपीएल के इतिहास में कोहली ने इस मैच से पहले तक 60 पारियों में ओपनिंग की थी. इस दौरान उनके बल्ले से 48.83 की औसत और 140.39 के स्ट्राइक रेट से 2339 रन निकले हैं. बतौर ओपनर कोहली ने आईपीएल में पांच शतक और 15 अर्धशतक जड़े हैं.

दिलचस्प बात यह है कि कोहली ने आईपीएल के अपने सभी शतक बतौर ओपनर ही लगाए हैं. हालांकि, इस सीज़न में आज वह पहली बार पारी की शुरुआत करने आए और सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए.

आईपीएल 2020 के लीग मैचों में कोहली ने 14 पारियों में 46.00 की औसत और 122.02 के स्ट्राइक रेट से 460 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 23 चौके और 11 छक्के जड़े थे. इस सीज़न में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 90 रन रहा.

आईपीएल के किंग हैं कोहली

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के ही नाम है. इस लीग की 184 पारियों में किंग कोहली के नाम 38.16 की औसत और 130.73 के स्ट्राइक रेट से 5878 रन हैं. इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक और 39 अर्धशतक निकले हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सुरेश रैना और तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026 Final Live: 105 मिनट बाद भी स्कोर 0-0, चांस पे चांस बना रहा स्पेन लेकिन नहीं हुआ कोई गोल
LIVE: 105 मिनट बाद भी स्कोर 0-0, चांस पे चांस बना रहा स्पेन लेकिन नहीं हुआ कोई गोल
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget