एक्सप्लोरर

विराट का विश्वास अहम था क्योंकि मैं रिटायर हो सकता था: युवराज

विराट का विश्वास अहम था क्योंकि मैं रिटायर हो सकता था: युवराज

कटक: कैंसर से संघर्ष के बाद युवराज सिंह ने एक समय क्रिकेट को अलविदा कहने के बारे में सोचा था लेकिन कप्तान विराट कोहली के विश्वास ने उसे ऐसा करने से रोका और उस विश्वास पर खरा उतरना इस धाकड़ बल्लेबाज के लिये लाजमी था.

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 150 रन की पारी खेलने के बाद युवराज ने कहा ,‘‘ जब आपको टीम और कप्तान का भरोसा हासिल हो तो आत्मविश्वास आ ही जाता है. विराट ने मुझ पर काफी भरोसा दिखाया है और मेरे लिये यह काफी अहम है कि ड्रेसिंग रूम में लोगों को मुझ पर भरोसा हो.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ एक समय ऐसा भी था जब मुझे लग रहा था कि मुझे खेलते रहना चाहिये या नहीं. कई लोगों ने इस सफर में मेरी मदद की. मेरा फलसफा कभी हार नहीं मानने का है और मैं कभी हार नहीं मानता. मैं मेहनत करता रहा और मुझे पता था कि समय बदलेगा.’’ इससे पहले युवराज ने आखिरी शतक 2011 विश्व कप में चेन्नई में लगाया था.

उन्होंने कहा,‘‘ मुझे शतक बनाये लंबा समय हो गया था. मैं कैंसर से उबरकर खेल में लौटा हूं और पहले दो तीन साल काफी कठिन थे. मुझे फिटनेस पर मेहनत करनी पड़ी और मैं टीम से भीतर बाहर होता रहा. मेरी जगह टीम में पक्की नहीं रही.’’

इस सत्र में रणजी ट्राफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर युवराज की वापसी हुई है जिन्होंने अक्तूबर में बड़ौदा के खिलाफ 260 रन बनाये थे. युवराज ने कहा ,‘‘ मैने घरेलू सत्र में अच्छी बल्लेबाजी की. मैं बड़ी पारी खेलना चाहता था.’’ युवराज को टीम में शामिल करने पर मिली जुली प्रतिक्रिया हुई थी और कुछ ने इसे पीछे की ओर कदम बताया लेकिन इससे इस खब्बू बल्लेबाज पर असर नहीं पड़ा.

उन्होंने कहा,‘‘ मैं इस बारे में नहीं सोचता कि कौन क्या कह रहा है और ना ही अखबार पढता हूं. मैं टीवी भी नहीं देखता हूं. मैं अपने खेल पर फोकस करने की कोशिश करता हूं ताकि यह साबित कर सकूं कि अभी भी मेरे भीतर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बचा है.’’ अब उनका लक्ष्य लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है. उन्होंने कहा,‘‘ 150 रन वनडे क्रिकेट में बड़ा स्कोर है. यह मेरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है और मुझे यहां तक पहुंचने में काफी समय लगा लेकिन मैं इस पारी से बहुत खुश हूं. इस लय को कायम रखने की कोशिश करूंगा.’’ युवराज और एम एस धोनी ने चौथे विकेट की साझेदारी में 256 रन जोड़े. इस बारे में युवराज ने कहा ,‘‘ हम दोनों टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. उसे लगा कि मैं चौके लगा रहा हूं तो उसने स्ट्राइक रोटेट करना जारी रखा. हमारा पहला लक्ष्य साथ में 25 रन और फिर 50 रन पूरे करना था. इसके बाद हम शतकीय साझेदारी पूरी करना चाहते थे.’’

युवराज और धोनी ने बीते समय में भी काफी अच्छी साझेदारियां की है और युवराज का कहना है कि इतने लंबे समय से उसके साथ बल्लेबाजी करना ही दोनों की साझेदारी की सफलता का राज है. उन्होंने कहा,‘‘ हम तब से साथ में बल्लेबाजी कर रहे है जब उसने अपने कैरियर का आगाज किया था. मैने काफी पहले शुरूआत की थी. माही और मैने भारत के लिये काफी मैच खेले है और हमारे बीच शुरू से अच्छा तालमेल है. हमारी विकेटों के बीच दौड़ हमेशा अच्छी रही है और उम्मीद है कि भविष्य में भी यह तालमेल कायम रहेगा.’’ युवराज ने इस इंग्लैंड टीम को खतरनाक बताया जिसने दोनों वनडे में 350 से अधिक रन बनाये.

उन्होंने कहा,‘‘वे बहुत अच्छा खेल रहे हैं और उनके पास मध्यक्रम में कई खतरनाक खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजों का मनोबल तोड़ सकते हैं. जितना ज्यादा ये खेलेंगे, उतना खेल बेहतर होगा.’’

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस, डेटिंग स्टैंडर्ड्स को लेकर यूजर्स ने क्या कहा
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस, डेटिंग स्टैंडर्ड्स को लेकर यूजर्स ने क्या कहा
IND vs AFG: रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया, विराट के बिना ऐसी दिख सकती है प्लेइंग 11
रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया, विराट के बिना ऐसी दिख सकती है प्लेइंग 11
Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंका से ये VIDEO वायरल, जानिए क्या खास है
Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंका से ये VIDEO वायरल, जानिए क्या खास है
IND A Vs SL A 2026: उन चार गेंदों की कहानी जिसने बदल दी मैच की दिशा, भारत A ने कैसे दी श्रीलंका A को शिकस्त
उन चार गेंदों की कहानी जिसने बदल दी मैच की दिशा, भारत A ने कैसे दी श्रीलंका A को शिकस्त

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने जवाहर लाल नेहरू से की PM मोदी की तुलना तो भड़क गई कांग्रेस, कहा- 'भारत के लिए गले की फांस...'
BJP ने जवाहर लाल नेहरू से की PM मोदी की तुलना तो भड़क गई कांग्रेस, कहा- 'भारत के लिए गले की फांस...'
किरेन रिजीजू से ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री ने बताया- यूपी का बहुत दिलचस्प नेता
किरेन रिजीजू से ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री ने बताया- यूपी का बहुत दिलचस्प नेता
जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
Bharat Bhhagya Viddhaata First Review: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'इसे टैक्स फ्री करेंगे'
दिल्ली की सीएम ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'हम इसे टैक्स फ्री करेंगे'
IND A Vs SL A 2026: उन चार गेंदों की कहानी जिसने बदल दी मैच की दिशा, भारत A ने कैसे दी श्रीलंका A को शिकस्त
उन चार गेंदों की कहानी जिसने बदल दी मैच की दिशा, भारत A ने कैसे दी श्रीलंका A को शिकस्त
नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक चुने हुए PM का रिकॉर्ड, अमेरिका से आई बधाई, कहा - 'उनकी लीडरशिप में...'
नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक चुने हुए PM का रिकॉर्ड, अमेरिका से आई बधाई, कहा - 'उनकी लीडरशिप में...'
जून में करें इन 4 फसलों की खेती, 4 महीने में होगी 4 लाख रुपये की मोटी कमाई
जून में करें इन 4 फसलों की खेती, 4 महीने में होगी 4 लाख रुपये की मोटी कमाई
अमिताभ बच्चन ने खरीदी Defender की सबसे पावरफुल SUV, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
अमिताभ बच्चन ने खरीदी Defender की सबसे पावरफुल SUV, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget