एक्सप्लोरर

कोहली ने खोले कई राज, बताया धोनी को सबसे अच्छा दोस्त

नई दिल्लीः मैदान के बाहर अक्सर ये बातें कही जाती हैं कि कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के रिश्ते ठीक नहीं हैं. कई अफवाहें भी सामने आई लेकिन इन सभी बातों को नजरअंदाज करते हुए कोहली मानते है कि समय के साथ-साथ धोनी और उनके बीच समय के साथ आपसी समझ और मजबूत होती जा रही है. और मौजूदा कप्तान को इस बात पर गर्व है कि कोई भी बाहरी ताकत इन दोनों के बीच दोस्ती को प्रभावित नहीं कर सकी है.

कोहली ने वेब सीरीज ‘ब्रेकफास्ट विद चैम्पियंस’ के एपिसोड के दौरान कहा, ‘‘काफी लोग हमारे बीच मतभेद की खबरें उड़ाने की कोशिश करते हैं. सबसे अच्छी बात है कि न तो वह इन लेखों को पढ़ते हैं और न ही मैं. और जब लोग हमें साथ में देखते हैं तो वे हैरान होते हैं कि ‘हम दोनों के बीच मतभेद नहीं थे’. हम आपस में काफी हंसते हैं और कहते हैं कि हमें नहीं पता कि ऐसा कुछ था. ’’ ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने एक बार कहा था कि धोनी ऐसा खिलाड़ी है जो उतना ही मजाकिया है जितना कि कोई सात वर्ष का बच्चा होता है.

मौजूदा भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हेडन बिलकुल भी गलत नहीं हैं. ’’ कोहली ने कहा, ‘‘काफी लोगों को पता नहीं है कि उनमें बच्चों जैसा उत्साह है. वह चीजों से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं और हमेशा ही कुछ नया देखने की कोशिश करते हैं जिससे उन्हें दिलचस्पी पैदा हो. ’’ कोहली ने धोनी के साथ अपने बचपन के दिनों की मजाकिया वाकया याद किया जिसमें वह हंसते हंसते लोटपोट हो गये थे.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने एक बार उन्हें अपने अंडर-17 दिनों का वाकया सुनाया था. यह अकादमी का मैच था. एक नया लड़का आया था और मैंने उसकी ओर गेंद फेंकी और पूछा ‘कहां से’ (मतलब किस छोर से गेंदबाजी करोगे) तो उस लड़ने ने जवाब दिया : ‘भैया नजफगढ़ से’ ’’

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘जब मैंने यह वाकया महेंद्र सिंह धोनी को बताया तो उन्होंने हंसना शुरू कर दिया और यह सब तब हो रहा था जब मैच चल रहा था. ’’ कोहली का धोनी के प्रति सम्मान साफ देखा जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मैंने रणनीति के मायने में, मैच में क्या हो रहा है इसे जानने के मामले में और क्या किया जा सकता है, इसके बारे में उनसे बेहतर क्रिकेटिया ज्ञान नहीं देखा है. निश्चित रूप से, मैं अपनी समझ के हिसाब से चलता हूं लेकिन जब भी उनसे पूछता हूं, उसमें से 10 में से आठ या नौ बार वह जो बताते हैं, कारगर होता है. इतने वर्षों में हमारी मित्रता और गहरी ही हुई है. ’’

भारतीय टीम में बदलाव का दौर कैसा होगा, इस पर लोगों को संशय था लेकिन कोहली ने इसे इतना आसान बनाने के लिये धोनी की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ‘‘यह बदलाव इतना आसान रहा. मैदान पर किसी भी खिलाड़ी को यह नहीं लगा कि बदलाव हो रहा है. हर चीज बिलकुल सरलता से हुई और मैं खुश हूं कि वह मेरी कप्तानी के शुरूआती दिनों में वह मेरे साथ थे. मैं भाग्यशाली हूं कि वह मेरे साथ हैं. ’’ कोहली ने तो यहां तक कहा कि क्रीज पर धोनी की काबिलियत पर वह आंख मूंदकर भरोसा करते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी और मेरे बीच काफी अच्छी समझ है. विकेट के बीच दौड़ते हुए अगर वह दो कहते हैं तो मैं आंख बंद करता हूं और दौड़ने लगता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि उनका फैसला इतना सही होता है कि मैं ऐसा कर लूंगा. ’’ कोहली के अनुसार टीम के दो मजाकिया किरदार हार्दिक पंड्या और शिखर धवन हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हार्दिक पंड्या के पास आईपोड है लेकिन इसमें अंग्रेजी के ही गाने डाउनलोड किये हुए हैं. वह इन अंग्रेजी गानों के पांच अक्षर तक नहीं जानता. वह सिर्फ इनकी धुन पर ही मटकता है. हार्दिक एंटरटेनर है. उसके जैसा खोया हुआ आदमी मैंने जिंदगी में नहीं देखा. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह कुछ भी कह सकता है. कुछ दिन पहले वह अश्विन के बारे में कुछ बताने की कोशिश कर रहा था. तो उसने कहा, ‘यार वो रवि कश्यप अश्विन (रविचंद्रन अश्विन) क्या बॉलिंग करता है’. वह अपनी जुबान पर लगाम नहीं रखता लेकिन वह साफ दिल का इंसान है. ’’

धवन के बारे में कोहली ने रणजी ट्रॉफी के दिनों का वाकया याद किया, उन्होंने कहा, ‘‘रणजी मैच में हमारा विकेटकीपर पुनीत बिष्ट था, शिखर पहली स्लिप में खड़ा था और मैं दूसरी में. इस मैच के दौरान एक नया खिलाड़ी टीम में आया था और वह हमेशा मेरे पास आकर कहता कि कितना अच्छा बल्ला है और कितने अच्छे जूते हैं. वह ड्रेसिंग रूम में मेरे पीछे खड़ा दिखता था. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्ररक्षण करते हुए मैंने पुनीत से कहा कि मुझे इससे खीझ होती है. पुनीत ने कहा कि मैं जानता हूं लेकिन वह बुरा लड़का नहीं है. अब हमारे शिखर धवन ने अपना जादुई दिमाग चलाया. उसने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह तुम्हारी नोटबुक में आना चाहता है’. मैंने उससे पूछा, ‘नोटबुक’. शिखर ने कहा, ‘यह वो किताब है जिसमें हर कोई आना चाहता है.’ तब मुझे पता चला कि वह क्या कहना चाहता था. मैं और पुनीत इस बात पर बहुत हंसे. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 1 Live Updates: निशाद कुमार ने जीता गोल्ड, भारत के कुल मेडल की संख्या हुई 6
LIVE: निशाद कुमार ने जीता गोल्ड, भारत के कुल मेडल की संख्या हुई 6
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget