एक्सप्लोरर

India vs Bangladesh: डे-नाइट टेस्ट से पहले विराट कोहली ने फ्लड लाइट में की प्रैक्टिस

भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता में डे-नाइट फॉर्मेट में टेस्ट मैच खेला जाना है जो 22 नवंबर से शुरू होगा. 32 रन बनाते ही विराट कोहली बतौर कप्तान 5 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाले ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच से दो दिन पहले बुधवार को मोहम्मद शमी की गेंदों पर फ्लड लाइट में प्रैक्टिस की. भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता में डे-नाइट फॉर्मेट में टेस्ट मैच खेला जाना है जो 22 नवंबर से शुरू होगा. कोहली ईडन गार्डन्स में सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरने के बाद भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए भी तैयार हैं. 32 रन बनाते ही विराट कोहली बतौर कप्तान 5 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे.

डे-नाइट टेस्ट में ढलती शाम के समय जब फ्लड लाइट ऑन हो जाती हैं, उस समय बैट्समैन को आने वाली परेशानी को लेकर काफी चर्चा हुई थी. इस 'ट्विलाइट जोन' से सामंजस्य बैठाने को लेकर काफी चर्चा हुई है. भारत के कुछ खिलाड़ियों, जिन्होंने दिन-रात प्रारूप में दलीप ट्रॉफी खेली है, ने इस ट्विलाइट में पिंक बॉल को देखने में आने वाली समस्या के बारे में बातें कहीं थीं जिसमें चेतेश्वर पुजारा भी थे. इनका कहना था कि इस दौरान गेंद नारंगी रंग की दिखाई पड़ती है. ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा था, "गेंद पर एक सतह ज्यादा होती है. मैंने पिंक बॉल से अभी तक एक भी गेंद नहीं फेंकी है. बस देखा है. कई बार मैं समझ नहीं पाता हूं कि यह नारंगी है या गुलाबी."

भारत ने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को तीन दिन में ही हरा दिया था. टीम इसके बाद इंदौर में ही रुकी रही और पिंक बॉल से अभ्यास किया. ईडन गार्डन्स में कोहली शाम के समय शमी की गेंदों पर अभ्यास करते हुए देखे गए. जाहिर तौर पर कोहली की कोशिश इस समय बल्लेबाजों के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
6,6,6,6,6..., 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
6,6,6,6,6, 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget