एक्सप्लोरर

कोहली-रोहित का वनडे करियर खतरे में? जानिए ये बड़ी अपडेट

विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर अटकलें तेज हैं, , लेकिन BCCI ने साफ किया है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे को विदाई सीरीज बताना जल्दबाजी है.

भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली का वनडे भविष्य इन दिनों चर्चा का सबसे गर्म मुद्दा बना हुआ है. दोनों पहले ही टेस्ट और टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं और अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. इसी बीच खबरें आईं कि इस साल अक्टूबर में होने वाला ऑस्ट्रेलिया दौरा शायद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी वनडे अध्याय साबित हो सकता है, लेकिन बोर्ड के भीतर से मिली ताजा जानकारी ने इस पर फिलहाल विराम लगा दिया है.

क्या है BCCI की रणनीति?

बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, अभी इन दोनों खिलाड़ियों के भविष्य पर कोई तत्काल फैसला नहीं लिया जाएगा. बोर्ड का पूरा ध्यान इस वक्त अगस्त में होने वाले टी20 एशिया कप पर है. बांग्लादेश का प्रस्तावित दौरा भी रद्द हो चुका है, इसलिए भारत का अगला वनडे मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से तीन मैचों की सीरीज में होगा. यह सीरीज 19 से 25 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी. उसके बाद नवंबर में घरेलू सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी तीन वनडे खेले जाने हैं.

विदाई की खबरों पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

हाल में मीडिया में यह दावा किया गया कि बीसीसीआई 25 अक्टूबर को सिडनी में रोहित और कोहली के लिए एक विदाई मैच आयोजित कराने जा रही है. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने साफ किया कि इस बारे में अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड कभी भी भावनात्मक और संवेदनशील मामलों में फैसले लेने में कोई जल्दबाजी नहीं करता, खासकर तब जब खिलाड़ियों के पास इतना बड़ा फैन बेस हो.

दोनों दिग्गजों का वनडे रिकॉर्ड

रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे क्रिकेट में मिलकर 83 शतक और 25,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. 2027 वनडे विश्व कप तक रोहित की उम्र 40 और कोहली की 39 साल होगी, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों इतने लंबे समय तक इंटरनेशनल वनडे खेल पाएंगे. सूत्रों का कहना है कि अगर इन दोनों ने कोई ठोस योजना बनाई, तो वे इसे चयन समिति और बोर्ड अधिकारियों से साझा करेंगे, जैसा उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले किया था.

हालिया क्रिकेट और तैयारियां

दोनों खिलाड़ियों ने भारत के लिए आखिरी बार दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी खेली थी और भारत को जीत दिलाई थी. उस टूर्नामेंट में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ लीग मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा था, जबकि रोहित ने फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेली थी. आईपीएल 2025 के बाद से दोनों ने कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है. इस समय कोहली लंदन में रह रहे हैं और हाल ही में इंडोर नेट प्रैक्टिस करते हुए उनका एक वीडियो सामने आया था. इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है की कोहली अब तैयारियों में जुट गए हैं. वहीं, रोहित शर्मा भी आईपीएल के बाद छुट्टी पर इंग्लैंड में थे और हाल ही में मुंबई लौटे हैं. उम्मीद है कि वे भी जल्द अभ्यास शुरू करेंगे.

विजय हजारे ट्रॉफी से पहले का शेड्यूल

विजय हजारे ट्रॉफी 24 दिसंबर 2025 से 18 जनवरी 2026 तक खेले जाने वाली है. उससे पहले भारत ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुल छह वनडे मैच खेलेगा. दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बीच भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच 50 ओवर के तीन लिस्ट ए मैच खेले जाएंगे. ये मैच 13, 16 और 19 नवंबर को राजकोट में होंगे. माना जा रहा है कि रोहित और कोहली अगर चाहें तो वो विजय हजारे ट्रॉफी में 2-3 मैच खेल सकते हैं, लेकिन यह फैसला चयन समिति और खिलाड़ियों की प्राथमिकता पर निर्भर करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
Asian Para Games 2026: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
एशियन पैरा गेम्स: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? घबराने वाली है बात
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? घबराने वाली है बात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget