एक्सप्लोरर

PAKvsSL: उस्मान के घातक स्पेल से पाकिस्तान ने किया क्लीनस्वीप

बायें हाथ के तेज गेंदबाज उस्मान खान शिनवारी की घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने यहां पांचवें और अंतिम वनडे को जीत लिया. आखिरी वनडे मैच में 178 गेंद शेष रहते हुए पाकिस्तान ने श्रीलंका को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज़ को 5-0 से क्लीन स्वीप किया.

शारजाह: बायें हाथ के तेज गेंदबाज उस्मान खान शिनवारी की घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने यहां पांचवें और अंतिम वनडे को जीत लिया. आखिरी वनडे मैच में 178 गेंद शेष रहते हुए पाकिस्तान ने श्रीलंका को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज़ को 5-0 से क्लीन स्वीप किया. अपना दूसरा वनडे खेल रहे 23 वर्षीय उस्मान ने अपने पहले स्पैल में ही पांच विकेट लेकर श्रीलंका का शीर्ष क्रम झकझोर दिया. उन्होंने पारी की शुरूआत में एक वक्त पर 7 गेंदों में ही 4 विकेट चटका दिए. उन्होंने कुल 34 रन देकर पांच विकेट लिये और श्रीलंका को 26.2 ओवर में 103 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी. उनके अलावा हसन अली और शादाब खान ने भी दो-दो विकेट लिये. पाकिस्तान ने केवल 20.2 ओवर में एक विकेट पर 105 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. इनामुल हक ने नाबाद 45 और फखर जमां ने 48 रन बनाये. इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 84 रन जोड़े. फहीम अशरफ पांच रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले श्रीलंका की तरफ से केवल तिसारा परेरा (25), लाहिरू तिरिमाने (19), सीकुगे प्रसन्ना (16) और दुशमंत चमीरा (11) ही दोहरे अंक में पहुंचे. श्रीलंका का यह पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा न्यूनतम स्कोर है. उसने शारजाह में ही 2002 में पाकिस्तान के खिलाफ 78 रन बनाये थे. वर्तमान श्रृंखला के चौथे वनडे में पदार्पण करने वाले उस्मान ने मैच की पांचवीं गेंद पर संदीरा समरविक्रमा को बोल्ड किया और फिर अगली गेंद पर दिनेश चंदीमल को विकेट के पीछे कैच कराया. अपने अगले ओवर में उन्होंने कप्तान उपुल थरंगा (आठ) की गिल्लियां बिखेरी और पांचवीं गेंद पर निरोशन डिकवेला को पगबाधा आउट करके श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर आठ रन कर दिया. इसके बाद उन्होंने मिलिंदा श्रीवर्धना (छह) के रूप में अपना पांचवां विकेट लिया. उस्मान ने अपने पांच विकेट केवल 21 गेंदों के अंदर लिये जो वनडे में सबसे कम गेंदों में पांच विकेट लेने की तालिका में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
बदल जाएगा RCB का नाम? चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने तोड़ी चुप्पी
बदल जाएगा RCB का नाम? चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने तोड़ी चुप्पी
47 साल के कप्तान की टीम का कमाल, लगातार जीते 5 मैच; एकतरफा रचा इतिहास
47 साल के कप्तान की टीम का कमाल, लगातार जीते 5 मैच; एकतरफा रचा इतिहास
इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल का कहर, 4 विकेट लेकर टीम को किया पस्त
इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल का कहर, 4 विकेट लेकर टीम को किया पस्त

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget