एक्सप्लोरर

उसेन बोल्ट से छिन गया एक ओलम्पिक गोल्ड मेडल

लुसाने: जमैका के फर्राटा धावक उसेन बोल्ट के साथी धावक नेस्टा कार्टर के डोपिंग नमूने का परिणाम सकारात्मक आने के बाद बोल्ट के नौ ओलम्पिक स्वर्ण पदक में एक पदक वापस ले लिया जाएगा. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग ओलम्पिक 2008 में बोल्ट ने 4 गुणा 100 मीटर की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था, जिसमें कार्टर उनके साथी थे.

बोल्ट ने 2008, 2012 और 2016 ओलम्पिक में 100मीटर, 200मीटर और 4 गुणा 100 मीटर स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते हैं. अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने पिछले साल 454 खिलाड़ियों के नमूनों की पुन: जांच की थी जिसमें कार्टर का नाम शामिल था.

कार्टर लंदन ओलम्पिक 2012 में भी विजेता टीम का हिस्सा थे. आईओसी ने एक बयान में कहा है, "बीजिंग ओलम्पिक 2008 में फाइनल में जगह बनाने वाली और स्वर्ण पदक जीतने वाली जमैका की पुरुष 4 गुणा 100 मीटर टीम का हिस्सा रहे कार्टर को ओलम्पिक खेलों में अयोग्य घोषित किया जाता है. 2008 बीजिंग ओलम्पिक के डोपिंग नमूनों की दोबारा जांच में उनका परिणाम सकारात्मक रहा है और उन्हें प्रतिबंधित पदार्थ मेथलीहजानेमाइन के सेवन का दोषी पाया गया है."

बयान में कहा गया है, "उन्हें पुरुषों के 4 गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा में अयोग्य घोषित किया जाता है जिसमें उन्होंने बीजिंग ओलम्पिक-2008 में हिस्सा लिया था. उनसे पदक, पिन और डिप्लोमा वापस लिया जाएगा. साथ ही जमैका की 4 गुणा 100 रिले प्रतिस्पर्धा की टीम को अयोग्य घोषित किया जाता है. टीम के सदस्यों से पदक, पिन व डिप्लोमा वापस लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget