एक्सप्लोरर

US Open 2025: टेनिस कोर्ट पर हाई ड्रामा, फैन ने की जैनिक सिनर का बैग खोलने की कोशिश और फिर...

US Open 2025 में जैनिक सिनर के साथ हैरान करने वाली घटना हुई. एक फैन ने फोटो खिंचाने के बहाने उनका बैग खोलने की कोशिश की, लेकिन गार्ड ने समय रहते पकड़ लिया. ये हरकत कैमरे में कैद हो गई

US Open 2025: न्यूयॉर्क में चल रहे यूएस ओपन 2025 में सोमवार को एक अजीब और हैरान करने वाली घटना देखने को मिली. इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर जब अपना मैच जीतने के बाद दर्शकों से मिलने पहुंचे तो एक फैन ने उनकी प्राइवेसी में दखल देने की कोशिश की. वह फैन फोटो खिंचवाने के बहाने सिनर के बैग में हाथ डालने लगा. हालांकि, सुरक्षाकर्मी ने तुरंत उसे पकड़ लिया और बड़ी गड़बड़ी टल गई.

मैच के बाद फैन ने किया कुछ ऐसा

सिनर ने चौथे दौर के मुकाबले में कजाकिस्तान के अलेक्जेंडर बुब्लिक को आसानी से शिकस्त दे दी. उन्होंने यह मैच 6-1, 6-1, 6-1 के एकतरफा स्कोर से जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. जीत के बाद सिनर दर्शकों की तरफ गए और उन्हें तौलिए बांटने और फोटो खिंचवाने लगे. इसी दौरान एक फैन अचानक उनके बैग को खोलने लगा. यह देखकर पास खड़े गार्ड ने फौरन उस शख्स का हाथ पकड़ लिया और सिनर को फौरन टेनिस कोर्ट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. यह पूरा वाकया कैमरों में कैद हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है.

अब सेमीफाइनल में करेंगे कमाल

सिनर इस समय शानदार फॉर्म में हैं. अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना अपने ही देश के साथी खिलाड़ी लोरेंजो मुसेटी से होगा. टेनिस एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह मैच बेहद रोमांचक हो सकता है.

सिनर का लक्ष्य इस बार टूर्नामेंट का खिताब जीतना है. अगर वह सफल होते हैं तो यह उनका दूसरा यूएस ओपन टाइटल और करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम होगा. इसके साथ ही वह मौजूदा विश्व नंबर-1 कार्लोस अलकराज को पीछे छोड़कर रैंकिंग की दौड़ में भी मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं.

यूएस ओपन में बार-बार अजीब वाकये

यह पहला मौका नहीं है जब इस साल के यूएस ओपन में इस तरह की घटना हुई हो. कुछ दिन पहले पोलैंड की एक निर्माण कंपनी के CEO पियोत्र स्जेजरेक ने भी इसी तरह की हरकत की थी. उन्होंने मैच के बाद एक युवा फैन की टोपी ले ली थी.  बाद में उन्हें इसके लिए माफी भी मांगनी पड़ी थी.

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने आयोजकों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है. खिलाड़ियों की सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget