एक्सप्लोरर

US Open 2021, Prize Money: यूएस ओपन में सिंगल्स इवेंट के विजेताओं की प्राइज मनी घटी, जानें इस साल मिलेगा कितना नकद इनाम

US Open 2021: USTA ने इस साल यूएस ओपन में महिला और पुरुषों के सिंगल्स इवेंट विजेताओं की प्राइज मनी घटाने का फैसला किया है. साल 2019 के मुकाबले इस साल विजेताओं को 35 फीसदी कम इनामी राशि मिलेगी.

US Open 2021: यूनाइटेड स्टेटस टेनिस एसोसिशन (USTA) ने इस साल यूएस ओपन में महिला और पुरुषों के सिंगल्स इवेंट के विजेताओं की प्राइज मनी घटाने का फैसला किया है. साल 2019 के मुकाबले इस साल इन दोनों इवेंट के विजेताओं को 35 फीसदी कम इनामी राशि मिलेगी. हालांकि टूर्नामेंट के क्वॉलिफाइंग और पहले तीन राउंड में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली रकम में बढ़ोत्तरी की गई है. बता दें कि साल 2019 में आखिरी बार यूएस ओपन के मुकाबले दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए थे. पिछले साल कोरोना के चलते यहां फैंस को आने की अनुमति नहीं दी गई थी.  

USTA ने सोमवार को एलान किया कि, इस साल इस टूर्नामेंट में प्लेयर्स को लगभग 4 अरब 26 करोड़ रुपये (57.5 मिलियन डॉलर) बतौर इनामी राशि दिए जाएंगे. साल 2019 में ये आंकड़ा 57.2 मिलियन यूएस डॉलर था तो साल 2020 में 53.4 मिलियन यूएस डॉलर की इनामी राशि दी गई थी. 

महिला और पुरुष सिंगल्स की इनामी राशि इतनी घटी 

इस साल महिला और पुरुष सिंगल्स खिताब के प्रत्येक विजेता को 18 करोड़ 53 लाख 86,500 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. पिछले साल इन विजेताओं को तीन-तीन मिलियन डॉलर की इनामी रकम दी गई थी, जबकि 2019 में हरएक सिंगल्स विजेत को 3.85 मिलियन डॉलर का नकद इनाम दिया गया था. साल 2012 के बाद से ये फ़्लशिंग मेडोस (यूएस ओपन) के विजेताओं को दी जाने वाली सबसे कम इनामी राशि है. इस साल महिला और सिंगल्स विजेता दोनों ही को 1.9 मिलियन डॉलर का नकद पुरस्कार दिया गया था.  

सिंगल्स फाइनल के रनर-अप की बात करें तो इस साल इन्हें लगभग 9 करोड़ 27 लाख रुपये बतौर इनामी राशि दिए जाएंगे. ये भी 2012 (950,000 यूएस डॉलर) के बाद से रनर-अप को दी जाने वाली अब तक की सबसे कम इनामी राशि है. 

आज से शुरू होंगे क्वॉलिफाइंग मुकाबले  

बता दें कि, यूएस ओपन के क्वॉलिफाइंग मुकाबले आज से खेले जाएंगे. इस दौरान फैंस को आने की अनुमति नहीं होगी. हालांकि मेन ड्रॉ के मुकाबलों के दौरान इस साल यहां फैंस को आने की अनुमति दी गई है. यूएस ओपन का में ड्रॉ 30 अगस्त से शुरू होगा और ये टूर्नामेंट 12 सितंबर तक चलेगा. 

नोवाक जोकोविच और नाओमी ओसाका पर रहेंगी सबकी निगाहें 

साल के शुरुआती तीनों ग्रेंड स्लैम जीत चुके सर्बिया के नोवाक जोकोविच यहां भी खिताब जीत कैलेंडर ईयर ग्रेंड स्लैम पूरा करना चाहेंगे. साथ हीं अगर नोवाक यहां खिताब जीतते हैं तो वो सबसे ज्यादा ग्रेंड स्लैम जीतने के मामले में राफेल नडाल और रोजर फेडरर से आगे हो जाएंगे. इन तीनों ही के नाम 20-20 ग्रेंड स्लैम खिताब हैं. नडाल और फेडरर दोनों ही इस साल इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुके हैं. 

वहीं महिला सिंगल्स में मौजूदा चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका की नजरें अपने तीसरे यूएस ओपन और करियर के पांचवे ग्रेंड स्लैम खिताब पर होंगी. 

यह भी पढ़ें 

Tokyo Paralympics 2020: कोविड संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए मरियप्पन, ओपनिंग सेरेमनी में अब टेक चंद होंगे भारतीय ध्वजवाहक

IND vs ENG Third Test: तीसरे टेस्ट में भारत के लिए जीतना नहीं होगा आसान, इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ने दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget