एक्सप्लोरर

UP T20 League 2025 के पहले ही मैच में बल्लेबाज का तूफानी शो, 31 गेंदों पर जड़े 95 रन, जानिए क्या नाम है खिलाड़ी का नाम

UP T20 League 2025 Madhav Kaushik: यूपी टी20 लीग के पहले मैच में बल्ले से निकली आतिशबाजी. जानिए कैसे एक युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 31 गेंदों में 95 रन ठोककर पूरे स्टेडियम में तूफान मचा दिया.

UP T20 League 2025: यूपी टी20 लीग 2025 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में देखने को मिली. लीग के ओपनिंग मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मेरठ मावरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स आमने-सामने थे. इस मैच में मेरठ के युवा बल्लेबाज माधव कौशिक ने ऐसी पारी खेली जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया. उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों पर 95 रनों की नाबाद पारी खेली और विरोधी गेंदबाजों की जमकर खबर ली.

माधव कौशिक की आतिशी बल्लेबाजी

कानपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. शुरुआती झटकों के बाद जब मेरठ मुश्किल में था, तब 12वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे माधव कौशिक ने मोर्चा संभाला. उन्होंने आते ही गेंदबाजों पर हमला शुरू किया और चौकों-छक्कों की बरसात कर दी. कौशिक ने 306 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी पारी में 10 चौके और 7 छक्के जड़े. उन्होंने महज 31 गेंदों में 95 रन बना डाले और सिर्फ 5 रन से अपने शतक से चूक गए. उनकी इस ताबड़तोड़ पारी ने मेरठ की टीम का स्कोर 225 तक पहुंचा दिया.

साझेदारी ने बदल दिया मैच

कौशिक का साथ दिया ऋतुराज शर्मा ने, जिन्होंने 36 गेंदों पर 60 रनों की उपयोगी पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 130 रनों की जबरदस्त साझेदारी की. इस दौरान कप्तान रिंकू सिंह डगआउट से दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी का आनंद लेते नजर आए.

कानपुर की हार, समीर रिजवी का संघर्ष

226 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर सुपरस्टार्स की शुरुआत बेहद खराब रही. शुरुआती विकेट गिरने के बाद टीम संभल नहीं सकी. कप्तान समीर रिजवी ने 36 गेंदों पर 45 रन जरूर बनाए, लेकिन उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. नतीजा यह हुआ कि कानपुर की पूरी टीम 139 रनों पर सिमट गई और मेरठ मावरिक्स ने मुकाबला 86 रनों से अपने नाम कर लिया.

टूर्नामेंट को मिला परफेक्ट आगाज

यूपी टी20 लीग के पहले ही मैच में जिस तरह का रोमांच देखने को मिला, उसने टूर्नामेंट का मजा दोगुना कर दिया है. माधव कौशिक की यह पारी टूर्नामेंट के शुरुआती दिनों में ही चर्चा का विषय बन गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
PAK vs WI: 30 गेंद, 0 रन और 5 विकेट, जस्टिन ग्रीव ने गेंद से बरपाया कहर
30 गेंद, 0 रन और 5 विकेट... जस्टिन ग्रीव ने गेंद से बरपाया कहर
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?
‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget