एक्सप्लोरर

INDvsSL: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाज़ी

INDvsSL: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाज़ी
कैंडी: पाल्लेकेले स्टेडियम में शुरू हो रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है. पहले दो टेस्ट मैचों में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम मेजबानों पर पूरी तरह से हावी रही है. उसे दोनों मैचों में जीत के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ी.  पिछले मैच के हीरो रहे रविन्द्र जडेजा पर आईसीसी ने नियमों का उल्लंघन करने की वजह से एक मैच का बैन लगाया. जिसकी वजह से कुलदीप यादव को आखिरी टेस्ट में मौका दिया गया है. कुलदीप ने इसी साल आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए धर्मशाला टेस्ट मैच में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था. जबकि श्रीलंकाई टीम ने 3 बदलाव किए हैं. रंगना हेराथ, प्रदीप और धनंजय डिसिल्वा टीम से बाहर हुए हैं. जबकि संदाकेन, लहिरू थिरिमाने और फर्नांडो आखिरी मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने हैं. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 304 रनों से मात दी थी जबकि दूसरे टेस्ट मैच में उसने मेजबानों को पारी और 53 रनों से शिकस्त दे कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली थी. अगर भारत इस मैच को जीत लेता है तो वह श्रीलंका में नौ टेस्ट मैच जीतने वाली पहली विदेशी टीम बन जाएगी. दोनों टीमों के बीच काफी अंतर है. भारत के पास संतुलित टीम है और उसके खिलाड़ी पिछले तीन-चार वर्षो से लगातार टीम का हिस्सा हैं. सबसे बड़ी बात टीम के हर खिलाड़ी को पता है कि उसकी टीम में क्या भूमिका है. वहीं श्रीलंका की टीम बदलाव के दौर से गुजर रही. टीम के पास फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों की कमी है और इस सीरीज में तो वह खिलाड़ियों की चोटों से भी काफी परेशानी रही है. तीसरे टेस्ट में श्रीलंका के सबसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ उंगली और नुवान प्रदीप चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं. हेराथ का न होना टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल के सिए हड़ा सिरदर्द है. मेजबानों की गेंदबाजी भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के आगे काफी कमजोर है. कोहली, शिखर धवन, लोकेश राहुल, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा सभी बल्ले से रन बना रहे हैं. वहीं भारत की निचला क्रम भी रन कर रहा है और यही कारण है कि मेहमान मौका मिलने पर स्कोरबोर्ड पर बड़ा आंकड़ा टांग देते हैं. श्रीलंका ने पहले दो टेस्ट मैचों में सिर्फ एक पारी में 300 का आंकड़ा पार किया है. पिछले टेस्ट मैच में दिमुथ करुणारत्ने और कुशल मेंडिस के शतकों की बदौलत श्रीलंका ने कुछ लाज बचाई थी. इन दोनों का यह प्रदर्शन श्रीलंका के लिए तीसरे टेस्ट मैच में उम्मीद की नई किरण लेकर आएगा. पिछले मैच में जरूर श्रीलंका हार गई थी, लेकिन दूसरी पारी में उसकी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था. यही उसके लिए तीसरे मैच में सकारात्मक पहलू है. टीमें भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, कुलदीप यादव. श्रीलंका: दिनेश चंडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा, दिमुथ करुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलरूवान परेरा, मलिंदा पुष्पाकुमारा, लक्षण संदकाना.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
Asian Games 2026 Live Update: ट्रैप में नीरू ढांढा की जीत दोहरा नहीं पाए शपथ भारद्वाज, फाइनल से बाहर
LIVE: ट्रैप में नीरू ढांढा की जीत दोहरा नहीं पाए शपथ भारद्वाज, फाइनल से बाहर
Asian Games 2026: नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget