एक्सप्लोरर

Tokyo Olympics 2020: आज सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना से होगा मुकाबला, दुआओं का दौर जारी

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम आज दोपहर 03:30 बजे अर्जेंटीना से अपना सेमीफाइनल मैच खेलेगी. देश में सभी लोग भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

नई दिल्लीः टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम के सेमीफाइनल में हारने के बाद अब सबकी निगाहें महिला हॉकी टीम पर टिक गई हैं. हर कोई आज देश की इन बेटियों की जीत की दुआ कर रहा है. ओलंपिक में पहले ही इतिहास रचने के बाद अब भारतीय महिला हॉकी टीम अपने सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना से भिड़ेगी. यह मैच भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.

ओलंपिक गोल्ड मेडल से दो कदम दूर भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम अपने ओलंपिक गोल्ड मेडल से बस दो कदम दूर है. हांलाकि इससे पहले उन्हें सेमीफाइनल के अपने मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम को हार का स्वाद चखाना होगा. फिलहाल भारतीय महिला टीम ने यहां तक पहुंचने के लिए तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम को 1-0 से करारी हार देकर बाहर का रास्ता दिखाया है.

भारतीय टीम को खेलना होगा आक्रामक खेल

फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराने के बाद भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास से भरी हुई है. वहीं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य और ओलंपियन जगबीर सिंह का कहना है कि अर्जेंटीना की खिलाड़ी अक्सर अक्रामक होकर हॉकी खेलती हैं, ऐसे में हमारी बेटियों को भी अपना अक्रामक खेल दिखाना होगा. उनका कहना है कि मैच के दौरान भारतीय टीम को ज्यादा से ज्यादा पेनल्टी कॉर्नर बनाने होंगे और उनको गोल में तब्दील करना होगा.

कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया

सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए कड़े मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने मैदान पर अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन किया था. इस दौरान भारत को मिले एकमात्र पेनल्टी कॉर्नर को ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने गोल में बदला था. वहीं भारत की गोलकीपर सविता पूनिया के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम को मिले कुल 7 पेनल्टी कॉर्नर बेकार साबित हुए. सविता पूनिया के इस प्रदर्शन के कारण उन्हें ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया के नाम से नवाजा जा रहा है.

देश में दुआओं का दौर जारी

फिलहाल देश में भारतीय महिला टीम के सदस्यों के घरों में उनकी जीत को लेकर दुआओं का दौर जारी है. कप्तान रानी रामपाल के पिता रामपाल और नवजोत कौर के पिता सतनाम सिंह का कहना है कि वह मंदिर और गुरुद्वारे जाकर टीम की जीत के लिए प्रार्थना करेंगे. वहीं लगातार जीत मिलने के साथ ही भारतीय टीम की रैंकिंग में भी काफी सुधार देखने को मिला है. विश्व रैंकिंग में अब तक के अपने सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के साथ भारतीय महिला टीम 7वें स्थान पर पहुंच गई है.

इसे भी पढ़ेंः
राजस्थान कैबिनेट फेरबदल: कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने की सीएम गहलोत से मुलाकात, क्या हैं मायने?

Militant Attack In Tripura: त्रिपुरा में बीएसफ जवानों पर हुए उग्रवादी हमले ने उड़ाई सुरक्षा एजेंसियों की नींद, दो जवान शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget