एक्सप्लोरर

Militant Attack In Tripura: त्रिपुरा में बीएसफ जवानों पर हुए उग्रवादी हमले ने उड़ाई सुरक्षा एजेंसियों की नींद, दो जवान शहीद

Militant Attack In Tripura: उग्रवादियों के हमले में शहीद हुए जवानों की पहचना सब इंस्पेक्टर भुरू सिंह और कॉन्सटेबल राजकुमार के तौर पर हुई है. मंगलवार की सुबह करीब साढे छह बजे हमला हुआ.

Militant Attack In Tripura: त्रिपुरा में बीएसएफ (BSF) जवानों पर हुए उग्रवादी हमले ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. मंगलवार को बांग्लादेश सीमा से सटे इलाके में पैट्रोलिंग कर रहे बीएसएफ जवानों पर उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्से के दो जवानों की मौत हो गई थी. एक लंबे समय बाद त्रिपुरा में उग्रवादी संगठनों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है. 

बीएसएफ के मुताबिक, मंगलवार की सुबह करीब 6.30 बजे बांग्लादेश सीमा से सटे इलाके में पैट्रोलिंग के दौरान उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया. इस हमले में बीएसएफ के एक सब-इंस्पेकटर और कांस्टेबल की मौत हो गई. बीएसएफ के मुताबिक, दोनों बहादुर जवानों ने उग्रवादियों को कड़ा मुकाबला किया. घटनास्थल पर जो खून के निशान मिले हैं उससे ऐसा प्रतीत होता है कि उग्रवादी भी इस हमले में घायल हुए हैं. हालांकि, वे घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे. वीरगति को प्राप्त हुए बीएसएफ के जवानों की पहचान सब-इस्पेकटर भुरू सिंह और कॉन्सटेबल राजकुमार के तौर पर हुई है. 

बीएसएफ के मुताबिक, घटना के बाद से पूरे इलाके की सघन सर्च चल रही है ताकि उग्रवादियों को पकड़ा जा सके. लेकिन जानकारी के मुताबिक, हमला करने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि उग्रवादी बांग्लादेश सीमा पार कर भाग खड़े हुए हैं. 

लेकिन हाल के सालों में ये पहली बार है कि त्रिपुरा में कोई उग्रवादी हमला हुआ है. हालांकि, 80 और 90 के दशक में यहां नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) और त्रिपुरा टाइगर फोर्स सक्रिए रहती थी, लेकिन सुरक्षाबलों के क्रैक-डाउन के बाद दोनों ही संगठनों का सफाया हो गया था. ये दोनों ही उग्रवादी संगठन बांग्लादेश सीमा से ऑपरेट करते थे और वहीं पर इनके कैंप भी थे. लेकिन कुछ साल पहले बांग्लादेश की सेना ने भी इनके खिलाफ कारवाई की थी. जिसके बाद से ये उग्रवादी संगठन शांत थे. लेकिन एक बार फिर से एनएलएफटी त्रिपुरा में अपने पांव पसारने के लिए तैयार है. माना जा रहा है कि ये संगठन उत्तर-पूर्व के राज्यों में सक्रिए दूसरे उग्रवादी संगठनों के संपर्क में हो सकते हैं.

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों समेत खाली पड़े आठ महानिदेशकों के पदों पर होगी तैनाती, 15 अगस्त के बाद सरकार उठाएगी कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget