एक्सप्लोरर

बल्लेबाज वसीम जाफर ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी में 150 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने

वसीम जाफर 150 रणजी मैच खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड मध्यप्रदेश के देवेंद्र बुंदेला के नाम था. बुंदेला ने अपने करियर में 145 रणजी मैच खेले हैं और अमोल मजूमदार 136 मैच खेलकर तीसरे स्थान पर हैं.

विजयवाड़ा: भारत के लिए 31 टेस्ट और 2 वनडे मैच खेलने वाले बल्लेबाज वसीम जाफर ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. अनुभवी बैट्समैन वसीम जाफर सोमवार को शुरू हुए रणजी ट्रॉफी सत्र में 150वां रणजी मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए. ये उपलब्धि भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और कपिल देव भी हासिल नहीं कर पाए.

विदर्भ को दो बार चैंपियन बनाने वाले वसीम जाफर अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में 20 हजार रन पूरे करने के करीब हैं. जाफर ने फर्स्ट क्लास मैच की 253 पारियों में 19, 147 रन बना लिए हैं. इसमें उन्होंने 57 शतक और 88 अर्धशतक जमाए हैं.

वसीम जाफर के बाद फर्स्ट क्लास मैच खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर मध्यप्रदेश के देवेंद्र बुंदेला का नाम है जिन्होंने अपने करियर में कुल 145 मैच खेले हैं वहीं तीसरे नंबर पर अमोल मजूमदार का नाम है. अमोल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 136 मैच खेले हैं.

वहीं अगर मैच की बात करें तो आंध्र के खिलाफ मैच में वसीम जाफर को पहले दिन बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला. आंध्र की टीम कप्तान हनुमा विहारी के 83 रन के बावजूद पहली पारी में 211 रन पर आउट हो गई. इससे पहले आंध्रा और विदर्भ के बीच खेले गए मैच के दौरान मैदान में एक सांप आ गया जिसके कारण खेल थोड़ी देर तक बाधित रहा.

ये भी पढ़ें

19 साल के गेंदबाज़ ने की तूफानी गेंदबाज़ी, एक पारी में चटकाए 8 विकेट

शिवम दुबे ने फिफ्टी जमाकर किया ऐसा काम, जो नहीं कर सके विराट और धोनी जैसे दिग्गज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget