एक्सप्लोरर

शिवम दुबे ने फिफ्टी जमाकर किया ऐसा काम, जो नहीं कर सके विराट-धोनी जैसे दिग्गज

शिवम दुबे ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया. दुबे ने तिरुवनंतपुरम में 30 गेंद पर 54 रन बनाए और इस दौरान तीन चौके और चार छक्के जड़े.

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मैच में शिवम दुबे ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा. इस मैच में विराट कोहली ने शिवम दुबे को प्रमोट किया और उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए भेजा. दुबे ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ते हुए 54 रनों की दमदार पारी खेली.

शिवम ने 30 गेंद पर 54 रन बनाए और इस दौरान तीन चौके और चार छक्के जड़े. इस अर्धशतक को जड़कर शिवम दुबे ने एक ऐसा काम कर दिया जो विराट कोहली और एम एस धोनी सरीखे दिग्गज बल्लेबाज़ भी नहीं कर सके थे.

ऐसा क्या किया शिवम दुबे ने?

तिरुवनंतपुरम में शिवम ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा और वो भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी टी-20 फॉर्मेट में लगाई है. शिवम से पहले ये काम सिर्फ रॉबिन उथप्पा ही कर सके थे. उथप्पा ने भी टी-20 फॉर्मेट में पहली हाफ सेंचुरी सीधे इंटरनेशनल लेवल पर जड़ी थी.

शिवम की हो रही युवराज से तुलना

शिवम दुबे ने हालांकि अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ही मैच खेले हैं और इन चंद मैचों में ही मुंबई के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने दिखा दिया है कि उनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दमदार प्रदर्शन करने की क्षमता है. शिवम दुबे ने घरेलू क्रिकेट में काफी टी-20 मैच खेले हैं और वो बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. वो घरेलू क्रिकेट में दो बार एक ओवर में पांच छक्के लगाने का कमाल कर चुके हैं और कुछ ऐसी ही झलक उन्होंने तिरुवनंतपुरम के मैदान पर दिखाई जब उन्होंने वेस्टइंडीज़ के कप्तान पोलार्ड के एक ओवर में तीन-तीन छक्के जड़े.

शिवम दुबे के इन छक्कों के बाद पोलार्ड इतने प्रेशर में आ गए कि वो वाइड गेंद फेंकने लगे. वैसे क्रिकेट के कुछ पंडित दुबे की तुलना युवराज से भी करने लगे हैं. हालांकि, अभी से ही इस खिलाड़ी की तुलना युवराज सिंह जैसे दिग्गज से करना बेईमानी होगी, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों में कुछ समानताएं तो हैं ही.

ये दोनों ही लेफ्ट हैंड के बल्लेबाज़ हैं. युवराज और शिवम दोनों ही मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं इसके साथ ही साथ दोनों ही ऑलराउंडर भी हैं. बस फर्क ये है कि युवराज सिंह स्पिन गेदबाज़ी ऑलराउंडर थे और शिवम दुबे मिडियम पेसर हैं.

रोहित की सलाह से दुबे ने जड़ा अर्धशतक

शिवम मुंबई के लिए काफी टी-20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन कभी वो हाफसेंचुरी नहीं जड़ पाए थे. मैच के बाद शिवम ने कहा, 'मुझे उप-कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी से पहले अहम सलाह दी थी जो काफी काम आई. मेरे लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिलना बहुत बड़ी बात है.  शुरुआत में मुझपर काफी दबाव था क्योंकि ये इंटरनेशनल मैच है. लेकिन बाद में रोहित भाई ने मुझे मजबूती और बिना डर से खेलने के लिए प्रेरित किया. उनके जैसे सीनियर खिलाड़ी से ऐसी सलाह मिलनी बड़ी बात होती है.'

19 साल के गेंदबाज़ ने की तूफानी गेंदबाज़ी, एक पारी में चटकाए 8 विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, भारत के 12 स्टार क्रिकेटरों को नहीं मिली फेयरवेल
धोनी से रहाणे तक, भारत के 12 स्टार क्रिकेटरों को नहीं मिली फेयरवेल
वीरेंद्र सहवाग क्यों नहीं बने टीम इंडिया के हेड कोच? खुद खोला बड़ा राज
वीरेंद्र सहवाग क्यों नहीं बने टीम इंडिया के हेड कोच? खुद खोला बड़ा राज
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget