एक्सप्लोरर

The Ashes 2021: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच 'एशेज सीरीज' पर सस्पेंस बरकरार, इस हफ्ते ECB की बैठक में आ सकता है फैसला

Ashes Series 2021: इस साल ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली जानी है. इंग्लैंड की टीम के कई खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के कड़े प्रोटोकॉल को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी.

Ashes Series 2021: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इस साल के अंत में होने वाली एशेज सीरीज को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है. सीरीज होगी या नहीं होगी इसको लेकर जल्द कोई फैसला आ सकता है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट (ECB) के अधिकारी इस हफ्ते इस बात को लेकर फैसला करेंगे कि, इस साल ये एशेज सीरीज होगी या नहीं होगी. इस साल ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली जानी है. इंग्लैंड की टीम के कई खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के कड़े प्रोटोकॉल को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी. पूर्व कप्तान पीटरसन ने भी सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया में क्वॉरंटीन के नियमों को बकवास करार देते हुए इस साल एशेज में नहीं खेलने की बात कही थी.  

ECB ने सोमवार को अपने बयान में बताया, "हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से लगातार इस मुद्दे पर विचार विमर्श कर रहे हैं. मौजूदा हालात में सबसे अहम हेल्थ को लेकर खिलाड़ियों को सुरक्षित माहौल मुहैया कराना है. हमारा फोकस है कि ये सीरीज तय समय के मुताबिक खेली जा सकें. साथ ही हम ये भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ियो और मैनेजमेंट को इस दौरान किसी तरह की मुश्किल का सामना ना करना पड़े और वो अपना बेस्ट दे सकें."

इस हफ्ते होगी बैठक 

साथ ही ECB ने बताया, "इस हफ्ते के अंत में एशेज सीरीज को लेकर ECB बोर्ड की बैठक होगी. जहां हम ये तय करेंगे कि क्या मौजूदा हालात में इस सीरीज को खेला जा सकता है या नहीं. साथ ही हमें ये भी देखना होगा कि इतनी अहम सीरीज के लिए हमारे पास स्क्वॉड में शामिल करने के लिए अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है या नहीं." 

8 दिसंबर को खेला जाना है एशेज का पहला मैच 

जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड को एशेज सीरीज के पांच टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. सीरीज का पहला मैच 8 दिसंबर को ब्रिसबेन में प्रस्तावित है. जबकि बाकी के चार मैच, एडिलेड, मेलबर्न, सिड्नी, और पर्थ के मैदानों में खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया में इस समय कोविड-19 के कड़े प्रोटोकॉल लागू हैं. यहां ज्यादातर शहरों में अब भी लॉकडाउन की स्थिति बहाल है. ऐसे में इंग्लैंड के प्लेयर्स को यहां कड़े क्वॉरंटीन नियम, स्ट्रिक्ट बायो बबल होने का डर सता रहा है. इसके अलावा लगभग दो महीने लंबे इस टूर में खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार को ट्रेवल करने की इजाजत ना होने की बात भी सामने आ रही है. कप्तान रूट भी पिछले हफ्ते ये बात कह चुके हैं कि एशेज में खेलने को लेकर उन्होंने अब तक कोई फैसला नहीं किया है. 

बता दें कि इस समय एशेज पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा है. 2019 में दोनों ही टीमों के बीच सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही थी. इस से पहले 2017/18 में ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से एशेज सीरीज अपने नाम की थी. 

यह भी पढ़ें 

DC vs CSK: दिल्ली से हार के बाद निराश दिखे धोनी, कहा- 'इस पिच पर 150 तक का स्कोर काफी होता'

DC vs CSK: CSK को हराने के बाद बोले कप्तान पंत- 'आसानी से जीत सकते थे मैच, खुद से ही बना दिया मुश्किल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: लंच तक ढह गई श्रीलंका की आधी टीम, भारतीय गेंदबाजों ने बिखेर जलवा
LIVE: लंच तक ढह गई श्रीलंका की आधी टीम, भारतीय गेंदबाजों ने बिखेर जलवा
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget