एक्सप्लोरर

DC vs CSK: CSK को हराने के बाद बोले कप्तान पंत- 'आसानी से जीत सकते थे मैच, खुद से ही बना दिया मुश्किल'

Delhi vs Chennai: आईपीएल में कल आखिरी ओवर तक खींचे मुकाबले में दिल्ली ने चेन्नई को 3 विकेट से हरा दिया. जीत से उत्साहित दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत का मानना है कि ये एक आसान जीत नहीं थी.

Delhi vs Chennai: आईपीएल में कल आखिरी ओवर तक खींचे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया. जीत से उत्साहित दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत का मानना है कि ये एक आसान जीत नहीं थी. पंत के मुताबिक, उनकी टीम आसानी से ये मैच जीत सकती थी लेकिन हमनें खुद से ही इस जीत को मुश्किल बना दिया. हालांकि उन्होंने इस बात पर खुशी जताई की इस जीत से उनकी टीम का पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर फिनिश करना तय हो गया. 

मैच के बाद पंत ने कहा, "नहीं ये बर्थडे प्रेजेंट नहीं है. ये एक कठिन मैच था. हमनें इस मैच में जीत को खुद के लिए ही मुश्किल बना दिया. हालांकि अंत में हम जीत गए इसलिए सब ठीक है." साथ ही उन्होंने कहा, "ये हमारे लिए बड़ी जीत है. इस के बाद ये तो तय हो गया है कि हम पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में ही फिनिश करेंगे इसलिए ये हमारे लिए बेहद अहम जीत है." बता दें कि कल, ऋषभ पंत का बर्थडे भी था. 

हम हमेशा ही मैच में बने हुए थे 

ऋषभ पंत ने इस बात पर जोर दिया कि वो हमेशा ही इस मैच में बने हुए थे, "पॉवरप्ले में चेन्नई के बल्लेबाजों ने तेज बल्लेबाजी की, इसके बाद हमने बीच के ओवरों में अच्छी वापसी की और हमारे गेंदबाजों ने कुछ बेहतरीन ओवर डाले, हालांकि डेथ ओवर्स में वो कुछ अतिरिक्त रन जुटाने में सफल रहे." साथ ही उन्होनें कहा, "लक्ष्य का पीछा करते हुए पृथ्वी शॉ ने हमें तेज शुरुआत दिलाई. क्योंकि चेन्नई ने बेहद कम रन बनाए थे इसलिए हम हमेशा ही चेज में बने हुए थे. शिखर धवन ने काफी हद तक पारी को संभाले रखा और फिर अंत में हेटमायर ने हमारे लिए गेम फिनिश कर दिया."

हेटमायर और अक्षर पटेल से पहले अश्विन को बल्लेबाजी के लिए भेजने के फैसले पर पंत ने कहा, "हमनें अश्विन को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा क्योंकि हम लेफ्ट हैंड-राइट हैंड कॉम्बिनेशन को बनाए रखना चाहते थे."

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची दिल्ली 

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबलें में दिल्ली ने चेन्नई को 3 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया. दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 19.4 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. दिल्ली की तरफ से शिखर धवन ने सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली. जबकि शिमरन हेटमायर ने नाबाद 28 रन बनाए. 

यह भी पढ़ें 

IPL 2021, CSK vs DC: दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को 3 विकेट से हराया, शिखर धवन ने खेली 39 रनों की पारी

IPL 2021: पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने इन घरेलू खिलाड़ियों की तारीफ की, कहा- 'टीम के लिए ये अच्छा संकेत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget