एक्सप्लोरर

स्टार फुटबॉलर लुइस सुआरेज ने दी कोरोना को मात, मैदान पर जल्द करेंगे वापसी

कुछ सप्ताह पहले वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद वे आइसोलेशन में थे. अब उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और जल्द ही वे अपने क्लब से जुड़ जाएंगे.

नई दिल्लीः उरुग्वे के  स्टार फुटबॉलर लुइस सुआरेज ने कोरोना वायरस को मात दे दी है. उनकी कोरोना रिपोर्ट अब निगेटिव आई है. पिछले दिनों वे कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद वे आइसोलेशन में थे. कोरोना की वजह से वे करीब एक महीने तक अपने फुटबॉल क्लब से दूर रहे. उम्मीद है कि वे जल्द ही फुटबॉल के मैदान पर नजर आएंगे. फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे.

कोरोना से संक्रमित होने के कारण वह लगभग एक महीने से अपने क्लब एटलेटिको मेड्रिड के लिए ला लीगा में नहीं खेल सके. क्लब ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर सुआरेज की अभ्यास पर लौटने की पुष्टि की. क्लब ने कहा है कि आफिशियल पीसीआर टेस्ट में सुआरेज की रिपोर्ट निगेटिव आई है. अब वह अपने क्लब एटलेटिको मेड्रिड को फिर से ज्वाइन कर सकते हैं. 33 साल के सुआरेज इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान 13 नवम्बर को अंतिम बार अपने देश उरुग्वे के लिए खेले थे.

बार्सिलोना एफसी से एटलेटिको आने के बाद से सुआरेज छह मैचों में पांच गोल कर चुके हैं. एटलेटिको को अपना अगला मैच शनिवार को वालाडोलिड के खिलाफ खेलना है. सुआरेज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल स्ट्राइकर में शुमार हैं और उनकी वापसी से टीम को काफी मजबूती मिलेगी. क्लब और नेशनल टीम की तरफ से खेलते हुए अब तक उन्होंने 486 गोल किए है.

दुनिया के टॉप फुटबॉलर की लिस्ट में सुआरेज का नाम शामिल है. वे अपने करियर में दो यूरोपियन गोल्डन शूज, एक इरेडिविसी गोल्डन बूट. प्रीमियर लीग गोल्डन बूट और पिसीसी ट्रॉफी समेत कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. वे अब तक विश्व कप, चाइना कप, कोपा अमेरिका समेत कई टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget