एक्सप्लोरर

दिलीप कुमार के निधन पर खेल जगत में शोक, सचिन ने कहा- आपके जैसा कोई और नहीं हो सकता

दिलीप कुमार ने बुधवार सुबह 98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. खेल जगत में दिलीप कुमार के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है. खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने बॉलीवुड में दिलीप कुमार के योगदान को याद किया है.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. दिलीप कुमार के निधन पर खेल जगत ने शोक जताया है. सचिन तेंदुलकर ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि आपके जैसा कोई और नहीं हो सकता है.

दशकों तक भारतीय सिनेमा पर राज करने वाले दिलीप कुमार ने मुंबई के हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली.  महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ''दिलीप कुमार जी की आत्मा को शांति मिले. आपकी तरह कभी कोई दूसरा नहीं होगा.भारतीय सिनेमा में आपका योगदान अद्वितीय है और आपकी कमी खलेगी. सायरा बानो जी और परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.''

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सिनेमा पर दिलीप कुमार के असर को बयां करने के लिए उनकी बेहद लोकप्रिय फिल्म मुगल-ए-आजम का डायलोग बोला. उन्होंने लिखा, ''दिलीप कुमार के परिवार के प्रति संवेदनाएं. उन्होंने कहा ता तकदीरें बदल जाती हैं, जमाना बदल जाता है, मुल्कों की तारीख बदल जाती है, शहंशाह बदल जाते हैं, मगर इस बदलती हुई दुनिया में मोहब्बत जिस इंसान का दामन थाम लेती है, वो इंसान नहीं बदलता.''

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने दिलीप कुमार को लीजेंड करार दिया. साइना ने ट्वीट किया, ''हिंदी सिनेमा के लीजेंड. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सर.''

पूर्व भारतीय क्रिकेटरों मदनलाल, हरभजन सिंह और इरफान पठान ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज पठान ने कहा, ''दिलीप साहब के अलावा कोई और ट्रेजेडी किंग नहीं होगा. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे यूसुफ खान साहब. आपकी विरासत हमेशा बरकरार रहे.''

पूर्व आफ स्पिनर हरभजन ने लिखा, ''मोहम्मद यूसुफ उर्फ दिलीप कुमार साहब. वह 1940-1960 के दशक के फिल्म जगत के स्वर्णिम युग के आखिरी जीवित सितारों में से एक थे. दिलीप साहब भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.''

Copa America 2021: अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा, मेसी और नेमार के बीच होगी खिताब के लिए टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget