एक्सप्लोरर

Copa America 2021: अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा, मेसी और नेमार के बीच होगी खिताब के लिए टक्कर

कोपा अमेरिका 2021: कोपा अमेरिका कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने जगह बना ली है. ब्राजील पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है. खिताब के लिए मेसी और नेमार की टक्कर होगी.

Copa America 2021: कोपा अमेरिका कप के फाइनल मुकाबले में दो दिग्गज टीमों अर्जेंटीना और ब्राजील के बीच खिताब के लिए टक्कर होगी. अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में कोलंबिया को पेनल्टी शूट आउट में 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. मैच के नायक अर्जेन्टीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज रहे जिन्होंने तीन पेनल्टी बचाई.

ब्रासीलिया के माने गारिंचा स्टेडियम में नियमित समय के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था. अर्जेन्टीना को सातवें मिनट में ही लॉटेरो मार्टिनेज ने बढ़त दिलाई. लेकिन दूसरे हाफ में लुई डियाज 61वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया. मेसी ने मैच के बाद कहा, ''एमिलियानो शानदार है. हमें उस पर भरोसा था. हमारा लक्ष्य सभी मैचों में खेलना था और अब हम फाइनल जीतने की कोशिश करेंगे.''

अर्जेंटीना की टीम 1993 में कोपा अमेरिका खिताब जीतने के बाद से कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है. उस समय भी अर्जेन्टीना ने सेमीफाइनल में निर्धारित समय में मुकाबला गोल रहित बराबर रहने के बाद कोलंबिया को ही पेनल्टी शूट आउट में 6-5 से हराया था.

ब्राजील पहले ही बना चुका है फाइनल में जगह

ब्राजील ने सोमवार को पेरू को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. ब्राजील की टीम ने स्वदेश में कभी कोपा अमेरिका फाइनल मुकाबला नहीं गंवाया है और मौजूदा टूर्नामेंट में भी अब तक छह में से पांच मैच जीत चुकी है.

मार्टिनेज ने शूट आउट में सांचेज, येरी माइना और एडविन कारडोना के शॉट रोके. अर्जेन्टीना की ओर से रोड्रिगो डि पॉल गोल करने में नाकाम रहे लेकिन मेस्सी, लिएंड्रो पारेडेज और लॉटेरो मार्टिनेज ने गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की. कोलंबिया के लिए सिर्फ कुआड्रेडो और मिगुएल बोर्जा ही गोल कर पाए.

मार्टिनेज ने मैच के बाद कहा, ''यह भाग्य की बात थी, आज भाग्य मेरे साथ था. ब्राजील की टीम शानदार है, प्रबल दावेदार. लेकिन हमारे पास शानदार कोच, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है और हम जीतने का प्रयास करेंगे.''

कोलंबिया की टीम तीसरे स्थान के प्ले आफ में शुक्रवार को पेरू से भिड़ेगी.

इंग्लैंड सीरीज से पहले ही मैदान पर उतर सकते हैं अश्विन, इस टीम के लिए खेलेंगे काउंटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget