एक्सप्लोरर

टीम इंडिया में सूर्यकुमार यादव का चयन ना होने पर भड़के दिलीप वेंगसरकर, कहा-गांगुली करें सेलेक्टर्स से सवाल

घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे यादव का ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर चुना जाना तय लग रहा था लेकिन उन्हें जगह नहीं मिली. सूर्यकुमार यादव ने साल 2018 से आईपीएल के 42 मैचों में 1298 रन बनाए हैं.

मुंबई इंडियंस के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय टीम में शामिल नहीं किए जाने पर अब सवाल उठ रहे हैं. हरभजन सिंह के बाद टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने सूर्यकुमार के टीम में नहीं चुने पर आवाज उठाई है. टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से चयनकर्ताओं से इस बारे में सवाल करने को कहा है.

आईपीएल 2020 में सूर्यकुमार यादव बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. इस सीजन के 12 मैचों में वह 40.22 की औसत और 155.36 के स्ट्राइक रेट से 362 रन बना चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे यादव का ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर चुना जाना तय लग रहा था लेकिन उन्हें जगह नहीं मिली.  यादव ने साल 2018 से आईपीएल के 42 मैचों में 1298 रन बनाए हैं.

भारत के प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक हैं सूर्यकुमार यादव

टेस्ट क्रिकेट में 16 शतक जड़ने वाले दिलीप वेंगसरकर ने कहा "मैं उन्हें टीम में शामिल नहीं किए जाने से निराश हूं जो इस समय देश के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक हैं. जहां तक क्षमता का सवाल है तो मैं सूर्यकुमार की तुलना भारतीय टीम के सबसे अच्छे खिलाड़ी के साथ कर सकता हूं. उन्होंने लगातार रन बनाए हैं और मुझे नहीं पता है कि भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें और क्या करना चाहिए."

उन्होंने आगे कहा "एक बल्लेबाज अपने करियर के पीक पर 26 से 34 साल की उम्र के दौरान होता है और मुझे लगता है कि सूर्य अभी 30 साल के हैं. अगर फॉर्म और फिटनेस मापदंड नहीं है तो फिर ये क्या है, क्या कोई समझा सकता है. अगर रोहित शर्मा चोट की वजह से टीम से बाहर हैं तो फिर मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए सूर्यकुमार यादव को टीम में होना चाहिए. बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली को उन्हें ड्रॉप करने के पीछे के मकसद पर सवाल उठाना चाहिए."

रवि शास्त्री ने यादव से कहा, धैर्य रखिए

आईपीएल 2020 के 48वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हराया. मुंबई की इस जीत के हीरो रहे  सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने 43 गेंदों में 79 रनों की नाबाद पारी खेली.  इस दौरान उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए. टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी सूर्यकुमार  यादव की मुरीद हो गए हैं.

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी सूर्यकुमार यादव काफी प्रभावित हैं. बैंगलोर के खिलाफ 79 रनों की पारी खेलने वाले यादव की तारीफ करते हुए रवि शास्त्री ने इंस्टाग्राम पर उनके फोटो के साथ लिखा, 'सूर्य नमस्कार, मजबूत रहिए और धैर्य रखिए सूर्यकुमार यादव.'

MI vs RCB: टीम इंडिया में नहीं चुने गए सूर्यकुमार यादव के मुरीद हुए रवि शास्त्री, कहा-धैर्य रखिए

IPL 2020: जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, विराट कोहली पहला और 100वां शिकार बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget