एक्सप्लोरर

IPL 2020: जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, विराट कोहली पहला और 100वां शिकार बने

मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में पर्दापण करने वाले बुमराह ने अब तक 89 मैचों में 102 विकेट लिया है. फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले बुमराह 15वें नंबर है.

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है. वर्तमान में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार बुमराह ने आईपीएल में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं. आईपीएल 2020 में बुमराह बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने अब तक 12 मैचों में 20 विकेट लिया है.

कोहली को आउट कर लिया 100वां विकेट

पारी के 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को सौरभ तिवारी के हाथों कैच करा दिया. इस विकेट के साथ ही बुमराह ने आईपीएल में 100 विकेट पूरे किए. खास बात यह भी रही कि विराट ही आईपीएल में उनका पहला विकेट थे. बुमराह ने साल 2013 में मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में पर्दापण किया था.

सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 15वें नंबर

मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में पर्दापण करने वाले बुमराह ने अब तक 89 मैचों में 102 विकेट लिया है. फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले बुमराह 15वें नंबर है. अगर तेज गेंदबाजों की बात करें तो लसिथ मलिंगा, ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, आशीष नेहरा, जहीर खान, संदीप शर्मा और आर विनय कुमार ने ही 100 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किया है.

इस सीजन में बुमराह बेहतरीन फॉर्म में

आईपीएल 2020 में ट्रेंट बोल्ट और बुमराह की जोड़ी कहर ढा रही है. दोनों गेंदबाजों ने मिलकर अब तक 37 विकेट चटकाया है. इसमें बुमराह ने करीब 17 की औसत से 20 विकेट लिया है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रहा. रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने मात्र 20 रन देकर चार विकेट लिया था.

सबसे ज्यादा विकेट मलिंगा के नाम

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मलिंगा के नाम दर्ज है. उन्होंने 122 मैचों में 170 विकेट लिए हैं. उनके बाद अमित मिश्रा का नंबर आता है जिन्होंने इस सीजन में अपने विकेटों की संख्या 150 मैचों में 160 विकेट पहुंचा दी थी. हालांकि उंगली की चोट के कारण मिश्रा को आईपीएल 2020 से बाहर होना पड़ा. तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपरकिंग्स के स्पिनर पीयूष चावला हैं जिन्होंने 164 मैचों में 156 विकेट लिया है. चेन्नई के ही ड्वेन ब्रावो ने 153 और हरभजन सिंह ने 150 विकेट चटकाया है.

MI vs RCB: टीम इंडिया में नहीं चुने गए सूर्यकुमार यादव के मुरीद हुए रवि शास्त्री, कहा-धैर्य रखिए

IPL 2020: प्लेऑफ में पहुंची मुंबई Points Table में भी टॉप पर, ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget