एक्सप्लोरर

Sourav Ganguly Health Update: सौरव गांगुली की हालत स्थिर, आज फिर होगी इकोकार्डियोग्राफी- डॉक्टर्स

डॉक्टर्स ने कहा कि गांगुली की स्थिति को देखने के बाद उनकी एक और एंजियोप्लास्टी करने के बारे में फैसला लिया जाएगा.नौ सदस्यीय मेडिकल बोर्ड आज बैठक करेगा और गांगुली के परिवार के सदस्यों के साथ आगे की उपचार योजना पर चर्चा करेगा.

कोलकाता: दिल का ‘हल्का’ दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने बताया है कि उनकी हालत स्थिर है. शनिवार को गांगुली के हृदय की तीन धमनियों में ब्लॉकेज पाया गया था, जिसके बाद एक में स्टेंट लगाया गया था. अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया है, ‘‘गांगुली की कोरोनरी एंजियोग्राफी दोपहर तीन बजे की गयी और उनकी इकोकार्डियोग्राफी आज फिर की जाएगी.’’

शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 98 फीसदी

इसमें बताया गया है कि गांगुली का रक्तचाप 110/80 है और उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 98 फीसदी है. डॉक्टर्स ने कहा कि गांगुली की स्थिति को देखने के बाद उनकी एक और एंजियोप्लास्टी करने के बारे में फैसला लिया जाएगा. अस्पताल की प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेडिकल बोर्ड बाईपास सर्जरी के विकल्प के बारे में विचार नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘आगे के उपचार के बारे में हमारी विशेषज्ञ समिति आज फैसला लेगी.’’

‘दादा लौट आओ’ के पोस्टर लिए हॉस्पिटल के बाहर खड़े हुए फैन

बुलेटिन के मुताबिक, नौ सदस्यीय मेडिकल बोर्ड आज बैठक करेगा और गांगुली के परिवार के सदस्यों के साथ आगे की उपचार योजना पर चर्चा करेगा. गांगुली ने रात दस बजे खाना भी खाया.  इस बीच, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी के प्रशंसक हाथों में पोस्टर लिए एकत्र हुए. उन पोस्टरों पर लिखा था ‘दादा लौट आओ’. सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

यह भी पढ़ें-

आज सरकार और किसानों के बीच 8वें दौर की बातचीत, कृषि कानून रद्द करने की मांग पर अड़े हैं किसान

Ind vs Aus: क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने भी तोड़ा था बायो-बबल प्रोटोकॉल? सामने आई तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: सीरीज जीतने के लिए भारत को मिला 199 का लक्ष्य, डेरिल मिशेल ने खेली 89 रनों की शानदार पारी
LIVE: सीरीज जीतने के लिए भारत को मिला 199 का लक्ष्य, डेरिल मिशेल ने खेली 89 रनों की शानदार पारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रॉ, पडिक्कल के 199 पर फिरा पानी, आखिरी विकेट के लिए तरसती रही टीम इंडिया
भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रॉ, पडिक्कल के 199 पर फिरा पानी, आखिरी विकेट के लिए तरसती रही टीम इंडिया
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget