एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर! सुरक्षा के लिए जवानों के अलावा AI तैयार

Paris Olympics News: पेरिस ओलंपिक में दुनिया भर के तकरीबन 10,500 खिलाड़ियों के अलावा लाखों की संख्या में फैंस आएंगे. लिहाजा, इन सबके मद्देनजर सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती आसान नहीं होगी.

Paris Olympics Security: पेरिस ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई से हो रहा है. वहीं, इस टूर्नामेंट का समापन 11 अगस्त को होगा. साथ ही दुनिया भर के तकरीबन 10,500 खिलाड़ियों के अलावा लाखों की संख्या में फैंस आएंगे. लिहाजा, इन सबके मद्देनजर सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती आसान नहीं होगी. इसके अलावा इस टूर्नामेंट पर साइबर हमले का खतरा है. लेकिन फ्रांस की सरकार हर मुश्किल चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए पुलिस के साथ सेना और एआई काम को आसान बना रहा है.

सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पेरिस में पुलिस दल सड़कों पर गश्त कर रहे हैं, आसमान में लड़ाकू जेट विमान उड़ रहे और सेना की टुकड़ी को इस तरह से तैयार किया गया कि वे आपात स्थिति में किसी भी खेल स्थल या खेल गांव में आधे घंटे में पहुंच जाएं. इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी में सीन नदी के किनारों को पहले खुला रखने की प्लान था, लेकिन अब दोनों किनारों पर सुरक्षा अवरोध लगाए जा रहे हैं. दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि यूक्रेन तथा गाजा में चल रहे युद्ध और बढ़ते इंटरनेशनल तनाव के बीच पेरिस खेलों के लिए  45,000 पुलिस के साथ लगभग 10,000 सेना के जवानों को तैनात किया गया है.

बताते चलें कि ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन सीन नदी के पास होना है. लिहाजा, सीन नदी के आसपास 150 किलोमीटर एरिया को नो फ्लाई जोन करार दिया जाएगा. इसके साथ ही एआई सॉफ्टवेयर से लैस कैमरे भी किसी भी संभावित खतरे से निपटने में मदद करेंगे, इस मामले में फ्रांस को 40 से अधिक देशों से भी मदद मिल रही है, जिसने 1900 से अधिक पुलिस बल भेजे हैं.

वहीं, इस बाबत गृहमंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि हम विशेष रूप से रूसी और बेलारूसी नागरिकों की गहन जांच कर रहे हैं. उन्हें उद्घाटन समारोह और खेलों से भी दूर रखा जा रहा है, पुलिस कुछ मामलों में हथियारों और उनके घरों तथा कम्प्यूटरों की तलाशी ले रही है.

ये भी पढ़ें-

हार्दिक पांड्या कप्तान क्यों नहीं, अभिषेक शर्मा क्यों हुए टीम से बाहर? आज Gautam Gambhir देंगे सवालों का जवाब

Gautam Gambhir PC: मोहम्मद शमी की वापसी और शुभमन गिल का भविष्य... जानें गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget