एक्सप्लोरर

Gautam Gambhir PC: मोहम्मद शमी की वापसी और शुभमन गिल का भविष्य... जानें गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें

Indian Cricket Team: श्रीलंका सीरीज से पहले दोनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस बेहद अहम मानी जा रही है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर और अजीत अगरकर ने तमाम जरूरी सवालों के जवाब दिए.

Key Points Of Gautam Gambhir PC: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. श्रीलंका सीरीज से पहले दोनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस बेहद अहम मानी जा रही है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर और अजीत अगरकर ने तमाम सवालों के जवाब दिए. भारतीय क्रिकेट टीम के हेड और चीफ सिलेक्टर ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल के भविष्य पर अपनी बात रखी. साथ ही दोनों ने सूर्यकुमार यादव को टी20 फॉर्मेट का कप्तान बनाने के अलावा मोहम्मद शमी की वापसी पर प्रतिक्रिया दी. इसके अलावा उन्होंने बताया कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कब तक वापसी करेंगे? बहरहाल, हम नजर डालेंगे गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातों पर...

क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 में विराट कोहली-रोहित शर्मा खेलेंगे?

पिछले दिनों भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. लेकिन अब सवाल है कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कर 2027 में खेलेंगे? इस सवाल के जवाब में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि अगर दोनों दिग्गजों की फिटनेस ठीक रही तो निश्चित तौर पर खेलेंगे.

क्या सूर्यकुमार यादव तीनों फॉर्मेट में कप्तान होंगे?

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद सूर्यकुमार यादव टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. दरअसल, ऐसा माना जा रहा था कि रोहित शर्मा के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की कमान संभालेंगे, लेकिन यह जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को मिली. बहरहाल, अब सवाल है कि क्या सूर्यकुमार यादव को तीनों फॉर्मेट में मौका मिलेगा? इस सवाल के जवाब में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि सूर्यकुमार यादव महज टी20 फॉर्मेट में कप्तानी करेंगे.

रवीन्द्र जडेजा को क्यों नहीं मिली जगह?

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में रवीन्द्र जडेजा को जगह नहीं मिली. लेकिन क्या इस ऑलराउंडर को ड्रॉप किया गया है या फिर आराम दिया गया है? भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ किया कि रवीन्द्र जडेजा ड्रॉप नहीं हुए हैं, बल्कि आराम दिया गया है.

शुभमन गिल का भविष्य क्या होगा?

पिछले कुछ मैचों में शुभमन गिल का फॉर्म उतार-चढ़ाव भरा रहा है. इसके अलावा वह टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि टीम इंडिया में शुभमन गिल का भविष्य क्या है? इस पर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलेंगे.

मोहम्मद शमी वापसी कब करेंगे?

भारतीय फैंस तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी का बेसब्री से इंतजार है. बहरहाल, भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ किया कि मोहम्मद शमी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे.

अपडेट जारी है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget