एक्सप्लोरर

Shreyas Iyer vs Shubman Gill: शुभमन गिल या श्रेयस अय्यर, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने अपने-अपने अंदाज से भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. जानिए वनडे फॉर्मेट में किसका बैटिंग एवरेज दमदार है और किसने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से बाजी मारी है.

Shreyas Iyer vs Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट में इस समय कई युवा बल्लेबाज टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं. इनमें से दो बड़े नाम हैं, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल. दोनों ने अपने-अपने अंदाज से भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन जब इनके वनडे करियर के आंकड़े एक-दूसरे से तुलना किए जाते हैं, तो साफ पता चलता है कि किसका ग्राफ ऊपर जा रहा है. आइए जानते हैं विस्तार से

बल्लेबाजी के आंकड़े

श्रेयस अय्यर ने अपने करियर में अब तक 70 वनडे मैच खेले हैं और 65 पारियों में 2845 रन बना चुके हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 128 रन का रहा है और उनका बल्लेबाजी औसत 48.22 है. इस दौरान अय्यर ने 5 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं.

वहीं दूसरी ओर, शुभमन गिल ने सिर्फ 55 वनडे मैचों में ही 2775 रन बना डाले हैं. गिल का सर्वाधिक स्कोर भी 208 रन है, जो डबल सेंचुरी के रूप में दर्ज हुआ है. उनका औसत 59.04 है और उन्होंने अब तक 8 शतक और 15 अर्धशतक जड़े हैं.

स्ट्राइक रेट में भी दोनों लगभग करीब ही हैं. अय्यर का स्ट्राइक रेट 100.00 है और गिल का 99.56.

चौके और छक्कों की तुलना

गिल चौकों-छक्कों के मामले श्रेयस से आगे हैं. शुभमन ने अभी तक 313 चौके और 59 छक्के जड़े हैं. वहीं अय्यर ने 262 चौके और 72 छक्के लगाए हैं. यानी गिल ज्यादा क्लासिक शॉट्स खेलते हैं, जबकि अय्यर पावर-हिटिंग में थोड़े आगे नजर आते हैं.

गेंदबाजी और फील्डिंग

गेंदबाजी में दोनों का योगदान लगभग न के बराबर है. अय्यर ने 5 पारियों में गेंदबाजी की और 39 रन दिए लेकिन कोई विकेट नहीं मिला. वहीं गिल ने 2 पारियों में गेंदबाजी की और 25 रन खर्च किए और उन्हें भी इस दौरान कोई विकेट नही मिला.

फील्डिंग की बात करें तो शुभमन गिल यहां भी श्रेयस अय्यर से बाजी मारते हैं. उन्होंने अब तक 37 कैच पकड़े हैं, जबकि अय्यर ने 27 कैच लपके हैं.

किसका पलड़ा भारी?

आंकड़े साफ बताते हैं कि श्रेयस अय्यर स्थिर और भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए हैं, लेकिन शुभमन गिल अपने छोटे करियर में ही टीम इंडिया की बल्लेबाजी रीढ़ बन चुके हैं. उनके आंकड़े और निरंतरता यह दिखाते हैं कि गिल आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा चेहरा बन सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget