एक्सप्लोरर

ये तस्वीर है गवाह सचिन-कांबली के रिश्तों में आई मिठास

क्रिकेट लिजेंड सचिन तेंदुलकर ने आज एक बार फिर अपनी महानता और बड़े दिल का परिचय दिया है. सचिन तेंदुलकर ने आज सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. जिसमें उन्होंने कहा कि 'खेल ने उन्हें जो सबसे अद्भुत चीज़ दी वो है ज़िंदगी भर के दोस्त.'

नई दिल्ली/मुंबई: क्रिकेट लिजेंड सचिन तेंदुलकर ने आज एक बार फिर अपनी महानता और बड़े दिल का परिचय दिया है. सचिन तेंदुलकर ने आज सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. जिसमें उन्होंने कहा कि 'खेल ने उन्हें जो सबसे अद्भुत चीज़ दी वो है ज़िंदगी भर के दोस्त.' अब हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों हमने उन्हें खेल के मैदान के बाहर भी इतना महान सितारा बताया. सचिन ने आज अपने सभी फैंस को सरप्राइज़ देते हुए इंस्टाग्राम पर अपने पुराने दोस्त विनोद कांबली के साथ तस्वीर शेयर की है. इसके कैप्शन में उन्होंने कांबली को भी 'ज़िंदगी भर का दोस्त' बताया है. सचिन की इस तस्वीर में खुद सचिन और कांबली के अलावा मुंबई रणजी टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के कई नामी और मशहूर खिलाड़ी भी नज़र आए. इस तस्वीर में टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज़ अजीत अगरकर, अमोल मजूमदार, नीलेश कुलकर्णी जैसे कई और क्रिकेटर भी शामिल हैं. इस तस्वीर को पोस्ट कर सचिन ने लिखा, 'खेल ने मुझे जो सबसे अद्भुत चीज़ दी वो है 'ज़िंदगी भर के दोस्त', इन लोगों के साथ मैदान पर या मैदान के बाहर कभी कोई लम्हा नीरस नहीं हो सकता.'
सचिन तेंदलुकर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ विनोद कांबली के रिश्ते में खटास की खबरें अकसर सार्वजनिक होती रही हैं. जबकि इन दोनों स्टार्स की दोस्ती की मिसाल भी स्कूल के दिनों से लेकर भारतीय टीम का हिस्सा बनने तक दी जाती रही. सचिन-कांबली की जोड़ी ने 1988(स्कूल के दिनों) में दो दशकों से भी ज्यादा तक पहाड़ की तरह डटा रहने वाला 664 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया था. इस रिकॉर्ड के बाद इन दोनों ने एक अलग पहचान बनाई. तब से लेकर भारतीय टीम में आने तक कई मौकों पर मुंबई के इन दोनों सितारों ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी काबीलियत का लोहा मनवाया. भारतीय टीम से विदा होने के कुछ साल बाद विनोद कांबली ने टीवी चैनल पर एक बयान देकर सबको हैरान कर दिया था कि 'मुश्किल वक्त में सचिन ने उनका साथ नहीं दिया.' इसके बाद विनोद कांबली साल 2013 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के करियर के आखिरी टेस्ट में भी मैदान पर मौजूद नहीं रहे. जबकि सचिन ने अपनी आत्मकथा 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्ज़' में कांबली का ज़िक्र तक नहीं किया. लेकिन अब ये खटास दूर होती नज़र आ रही है और बीते कुछ दिनों में ही इन दोनों दोस्तों को दूसरी बार एक साथ देखा गया है. हाल ही में मुंबई में एक बुक लॉन्च के मौके पर दोनों पुराने साथियों को एक साथ देखा गया था. अब इस तस्वीर में एक बार फिर दोनों साथ-साथ नज़र आए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget