एक्सप्लोरर

श्रीसंत ने जताई भारत के लिए दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की इच्छा, कही ये बड़ी बात

2011 में भारत के लिए आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले तेज़ गेंदबाज़ एस श्रीसंत दोबारा राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अगर मौका मिलता है तो वह भारत के लिए खेलना पसंद करेंगे.

नई दिल्ली: भारतीय तेज़ गेंदबाज़ एस श्रीसंत ने कहा है कि अगर उन्हें मौका दिया जाता है तो वह फिर से भारत के लिए खेलना चाहते हैं. श्रीसंत ने एक अखबार से बातचीत में कहा, "मैं यहां प्रतिस्पर्धा करने के लिए नहीं हूं. मैं यहां सिर्फ खिलाड़ियों की मदद करने और उनके साथ अपना अनुभव साझा करने के लिए हूं. अगर चयनकर्ता मुझे मौका देते हैं और अगर भारत 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खेलता है तो मैं इसमें खेलना पसंद करूंगा." केरल रणजी टीम में चुने जा सकते हैं श्रीसंत श्रीसंत अपना प्रतिबंध समाप्त होने के बाद केरल की रणजी टीम में खेल सकते हैं. केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने सितंबर में उनका प्रतिबंध समाप्त होने के बाद रणजी टीम में चयन के लिए उनके नाम पर विचार करने का फैसला किया है. हालांकि, श्रीसंत को उससे पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. मेरे अंदर असफलता या सफलता का कोई डर नहीं- श्रीसंत  श्रीसंत ने कहा, "मुझे यह अवसर प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है. मेरे अंदर असफलता या सफलता का कोई डर नहीं है. बहुत से लोग असफलता के डर या सफलता के कारण भी प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहते, वे नहीं जानते कि सफलता का क्या करना है." उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मैं अब एक संतुलित दृष्टिकोण रख सकता हूं. मेरे साथ खड़े होने के लिए मेरे परिवार और दुनियाभर में मलयाली लोगों का धन्यवाद. मेरा दृष्टिकोण अब सिर्फ अपना अनुभव साझा करना और खिलाड़ियों की मदद करना है, चाहे वे कोई भी हों." 2013 में श्रीसंत पर लगा था आजीवन बैन  बीसीसीआई ने 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि, 2015 में दिल्ली की एक विशेष अदालत ने उन पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया था. साल 2018 में केरल हाई कोर्ट ने बीसीसीआई द्वारा उन पर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को खत्म कर दिया और उसके खिलाफ सभी कार्रवाई को भी रद्द कर दिया गया. हालांकि, हाई कोर्ट की एक खंडपीठ ने प्रतिबंध की सजा को बरकरार रखा था. श्रीसंत ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल मार्च में उनके अपराध को बरकरार रखा था, लेकिन बीसीसीआई को उनकी सजा कम करने को कहा था. इसके बाद भारतीय बोर्ड ने उनकी आजीवन प्रतिबंध की सजा को घटाकर सात साल कर दिया था, जो इस साल अगस्त में समाप्त हो जाएगी. 37 साल के श्रीसंत ने भारत के लिए अब तक 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 87, 75 और सात विकेट झटके हैं. यह भी पढ़ें-  इंग्लैंड दौरे पर 28 जून को रवाना होगी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम, 14 दिन तक रहेगी क्वॉरंटीन सौरव गांगुली का अलग अंदाज आया सामने, नासिर हुसैन पर ऐसे ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AUS ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का घमंड, पहले टेस्ट में चैंपियन अफ्रीका को चटाई धूल
AUS ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का घमंड, पहले टेस्ट में चैंपियन अफ्रीका को चटाई धूल
'18 साल से पिच मेरा घर...', 37 की उम्र में विराट कोहली की नई शुरुआत; चौंक गए फैंस
'18 साल से पिच मेरा घर...', 37 की उम्र में विराट कोहली की नई शुरुआत
इंग्लैंड ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए किया टीम का एलान, कई नए चेहरों को मिला मौका
इंग्लैंड ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए किया टीम का एलान, कई नए चेहरों को मिला मौका
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget