एक्सप्लोरर

लकमल की तारीफ कर बोले रत्नायके, 'लंबे समय बाद देखी इतनी शानदार गेंदबाज़ी'

श्रीलंका के तेज गेंदबाजी कोच रूमेश रत्नायके ने गुरुवार को भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार गेंदबाजी करने वाले सुरंगा लकमल की तरीफ की है

कोलकाता: श्रीलंका के तेज गेंदबाजी कोच रूमेश रत्नायके ने गुरुवार को भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार गेंदबाजी करने वाले सुरंगा लकमल की तरीफ की है, हालांकि उन्होंने कहा है कि अभी काम आधा हुआ है. लकमल ने टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों को खासा परेशान किया. भारत ने दिन का अंत 11.5 ओवरों में तीन विकेट के साथ किया. लकमल ने छह ओवरों में एक भी रन नहीं दिया और तीन के तीनों विकेट लिए. उन्होंने पहले लोकेश राहुल (0) फिर शिखर धवन (8) और विराट कोहली (0) को पवेलियन की रहा दिखाई. रत्नायके ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "लंबे समय बाद मैंने जो गेंदबाजी देखी उसमें यह सबसे शानदार गेंदबाजी में से एक थी. मैं नहीं कह सकता कि यह सर्वश्रेष्ठ था के नहीं. विकेट काफी मददगार थी. यह बड़ी चुनौती थी. विकेट को देखते हुए, हम जानते थे कि यह स्विंग लेगी. हालांकि काम अभी आधा हुआ है." श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और घांस युक्त विकेट का फायदा उठाया. उन्होंने कहा, "टॉस जीतना हमारे लिए काफी अच्छा रहा. व्यक्तिगत तौर पर मैं मानता हूं कि विकेट का यह व्यवहार डेढ़ दिन और इससे कुछ और देर तक रहेगा. चूंकि यह नई विकेट है तो हो सकता है कि एक दिन और यह स्थिति बनी रहे." रत्नायके ने कहा, "विकेट पर घांस है. उपमहाद्वीप में इस तरह की पिच देखना मुश्किल होता है." रत्नायके ने अपने गेंदबाजों को सलाह दी है कि वह गेंद को आगे रखें. उन्होंने कहा, "मेरी सलाह साफ है. हमें गेंद को आगे रखना होगा. आपने गेंद में मूवमेंट देखा होगा. वो तभी मिलेगी जब आप आगे गेंद करें." रत्नायके से पूछा गया कि क्या टेस्ट क्रिकेट में इस तरह की विकेटों की जरूरत है. उन्होंने कहा, "एक तेज गेंदबाज होने के नाते मैं यह कहना अच्छा लगेगा. लेकिन अगर आप पांच दिन की बात करते हैं तो मैं नहीं जानता कि यह सर्वश्रेष्ठ विकल्प है या नहीं."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है आकीब नबी, जिनको बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे
कौन है आकीब नबी, जिनको बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे खराब प्रदर्शन, 24 साल में पहली बार हुआ ऐसा
भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे खराब प्रदर्शन, 24 साल में पहली बार हुआ ऐसा
15 चौके, 25 छक्के, कैसे अभिषेक शर्मा ने दिन में दिखाए गेंदबाजों को तारे
15 चौके, 25 छक्के, कैसे अभिषेक शर्मा ने दिन में दिखाए गेंदबाजों को तारे

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Embed widget