एक्सप्लोरर

RR vs RCB: रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर ने राजस्थान को हराया, डिविलियर्स रहे जीत के हीरो

एबी डिविलियर्स ने 22 गेंदो में नाबाद 55 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और छह छक्के निकले.

RR vs RCB: आईपीएल 2020 के 33वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया. मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स आरसीबी की जीत के हीरो रहे. डिविलियर्स ने 22 गेंदो में नाबाद 55 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और छह छक्के निकले.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को रॉबिन उथप्पा और बेन स्टोक्स ने शानदार शुरुआत दी. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 50 रन जोड़े. स्टोक्स 15 रन बनाकर क्रिस मॉरिस की गेंद पर आउट हुए. हालांकि, इसके बाद तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए संजू सैमसन ने एक बार फिर निराश किया. सैमसन सिर्फ 9 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर कैच आउट हुए.

इसके बाद रॉबिन उथप्पा भी चहल का शिकार बन गए. उथप्पा ने 22 गेंदो में सात चौको और एक छक्के की बदौलत 41 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 186.36 का रहा. सिर्फ 69 रनों पर तीन विकेट गिर जाने के बाद राजस्थान की पारी को जोस बटलर और स्टीव स्मिथ ने संभाला.

बटलर और स्मिथ ने चौथे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की. हालांकि, बटलर 24 रन बनाकर क्रिस मॉरिस की गेंद पर कैच आउट हो गए. वहीं स्मिथ ने 36 गेंदो में 57 रनों की पारी खेली. इस सीज़न में स्मिथ का यह तीसरा अर्धशतक है. अपनी पारी के दौरान स्मिथ ने छह चौके और एक छक्का लगाया. अंत में राहुल तेवतिया ने 11 गेंदो में नाबाद 19 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और एक छक्का निकला.

वहीं आरसीबी के लिए क्रिस मॉरिस ने कमाल की गेंदबाजी की. मॉरिस ने अपने चार ओवर में सिर्फ 26 रन देकर चाक विकेट झटके. इसके अलावा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

इसके बाद राजस्थान से मिले 178 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज़ आरोन फिंच सिर्फ 14 रन बनाकर श्रेयस गोपाल की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिकल ने दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की.

पडिकल 37 गेंदो में दो चौको की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद 32 गेंदो में 43 रन बनाकर विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए. इस दौरान कोहली ने एक चौका और दो छक्के लगाए.

कोहली के आउट होने के बाद आरसीबी को 41 गेंदो में 76 रनों की दरकार थी. यहां से एबी डिविलियर्स ने अद्भुत पारी खेलकर दो गेंद पहले ही अपनी टीम को जीत दिला दी. डिविलियर्स ने 22 गेंदो में नाबाद 55 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 250.00 का रहा. अपनी अर्धशतकीय पारी में एबी ने एक चौका और छह छक्के लगाए. इसके अलावा गुरकीरत सिंह मान भी 17 गेंदो में 19 रन बनाकर नाबाद लौटे.

वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी और राहुल तेवतिया ने एक-एक विकेट हासिल किया. तेवतिया ने अपने चार ओवर में सिर्फ 30 रन दिए. आर्चर इस मैच में काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 3.4 ओवर में 38 रन लुटा दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग? टीम इंडिया में कौनसा नया अवॉर्ड शुरू हुआ? तिलक वर्मा बने पहले विजेता
बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग? टीम इंडिया में कौनसा नया अवॉर्ड शुरू? तिलक वर्मा बने पहले विजेता
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे भारत के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित
IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget