एक्सप्लोरर

वनडे क्रिकेट में नहीं होना चाहिए सुपर ओवर: रॉस टेलर

बाउंड्री नियम ने बहुत सारे विवादों को जन्म दिया क्योंकि प्रशंसकों ने बताया कि कोई भी वर्ल्ड चैंपियन बाउंड्री नियम के तहत नहीं बनाया जा सकता.न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने कहा है कि अगर अब दो टीमों के बीच मुकाबला बराबर पर खत्म होता है तो ट्रॉफी दोनों टीमों के साथ शेयर की जानी चाहिए.

2019 क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच एक ऐसा मुकाबला था जहां इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों ने विश्व चैंपियन बनने के लिए कड़ी मेहनत की थी. मैच दोनों टीमों ने 50 ओवरों के अपने कोटे में 241 रन बनाकर खत्म किया और अंत में ये मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया. इसमें नाटकीय दृश्य थे क्योंकि सुपर ओवर में भी दोनों टीमों के बीच 15 रन बने. हालांकि, न्यूजीलैंड की तुलना में इंग्लैंड ने ज्यादा चौके लगाए थे और ऐसे में अंत में इंग्लैंड को साल 2019 वर्ल्ड कप का विजेता घोषित कर दिया गया.

इसके बाद बाउंड्री नियम ने बहुत सारे विवादों को जन्म दिया क्योंकि प्रशंसकों ने बताया कि कोई भी वर्ल्ड चैंपियन बाउंड्री नियम के तहत नहीं बनाया जा सकता. ऐसे में न्यूजीलैंड को बड़ा नुकसान हुआ और बराबर टक्कर के बावजूद इंग्लैंड की टीम चैंपियन बन गई.

अब, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने कहा है कि अगर अब दो टीमों के बीच मुकाबला बराबर पर खत्म होता है तो ट्रॉफी दोनों टीमों के साथ शेयर की जानी चाहिए और वनडे में सुपर ओवर के निमय को खत्म कर देना चाहिए. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) को इंग्लैंड को विजेता घोषित करने के बाद काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी.

इसके बाद आईसीसी ने ये फैसला लिया कि अब से अगर मुकाबला बराबरी पर खत्म होता है तो जब तक कोई टीम जीत नहीं जाएगी तब तक सुपर ओवर होगा.

टेलर ने कहा कि मुझे ये बात समझ नहीं आती कि आप इतने दिनों से वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं और फिर भी आप सुपर ओवर को खत्म नहीं करना चाहते. टेलर ने आगे कहा कि वनडे क्रिकेट 50-50 ओवर का मैच होता है और दोनों टीमें लंबा खेलती है. ऐसे में अंत में जाकर अगर दोनों टीमें बराबरी पर आती है तो ट्रॉफी को शेयर करना ही सही रहेगा.

बता दें कि सुपर ओवर में न्यूजीलैंड की किस्मत दुनिया की दूसरी टीमों के मुकाबले सबसे बुरी है क्योंकि अब तक न्यूजीलैंड 8 बार सुपर ओवर में पहुंची है जहां उसे 7 बार हार का सामना करना पड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को बड़ा झटका, दिल्ली कैपिटल्स में नहीं मिलेगी ये जिम्मेदारी
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को बड़ा झटका, DC में नहीं मिलेगी ये जिम्मेदारी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget