एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा की फिटनेस पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा बयान आया सामने, जान चौंक जाएंगे आप

भारतीय टीम 27 नवंबर से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए गुरुवार को यहां पहुंच गई. रोहित रीहैब के लिए वापस स्वदेश आ गए हैं.

रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 टीम में शामिल नहीं किया गया. हालांकि उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. रोहित को वनडे और टी-20 टीम में शामिल नहीं किये जाने के बाद तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आई. हालांकि, वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के 13वें सीजन में अपने आखिरी तीन मैचों में मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए खेले और पांचवीं बार मुंबई को खिताब जिताया.

भारतीय टीम 27 नवंबर से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए गुरुवार को यहां पहुंच गई. टीम के साथ हालांकि रोहित शर्मा नहीं हैं जिन्हें बाद में टेस्ट टीम में शामिल किया गया था. वह भारत में ही हैं और बाद में टीम के साथ जुड़ेंगे. इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. गांगुली के मुताबिक रोहित अभी भी 70 फीसदी ही फिट है.

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बाएं पैर में हैमस्ट्रिंग के कारण आईपीएल 2020 के कुछ मैचों में नहीं खेल पाए थे. इसके बाद वह पूरी ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर हो गए थे. लेकिन आखिरी तीन मुकाबलों में मुंबई के लिये उन्हें खेलते हुए देखने के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया.

रोहित शर्मा की फिटनेस पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा बयान आया सामने, जान चौंक जाएंगे आप

द वीक को दिये एक साक्षात्कार में गांगुली ने कहा कि रोहित अभी भी 70 प्रतिशत फिट हैं. गांगुली ने रोहित की फिटनेस के बारे में बात करते हुए कहा, "आप खुद रोहित से क्यों नहीं मिलते? फिटनेस के कारण ही उन्हें वनडे और टी-20 के लिए नहीं चुना गया है. उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया है."

गांगुली ने रोहित की चोट के अलावा रिद्धिमान साहा के बारे में भी बात की. आईपीएल 2020 में अपने आखिरी दो मैच नहीं खेलने वाले साहा हैमस्ट्रिंग की समस्या के बावजूद टीम के साथ गए हैं. गांगुली ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के फिटनेस पर नजर रखी जा रही है.

रोहित शर्मा की फिटनेस पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा बयान आया सामने, जान चौंक जाएंगे आप

गांगुली ने कहा, "खिलाड़ी की चोटों के बारे में किसे पता होना चाहिए? हम जानते हैं, भारतीय फिजियो जानता है, एनसीए जानता है. मुझे लगता है कि लोगों को बीसीसीआई की कार्यशैली के बारे में नहीं पता है कि वह कैसे काम करता है. बीसीसीआई प्रशिक्षकों, फिजियो और साहा खुद अपनी चोट के बारे में जानेंगे. लोग इंजरी को नहीं समझते हैं, यही कारण है कि वे बकवास बात करते हैं.

रोहित बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब करेंगे. वह वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे लेकिन टेस्ट सीरीज में टीम के साथ जुड़ेंगे. रोहित 17 दिसंबर से शुरू होने वाले एडिलेड में पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम से जुड़ेंगे, अगर वह फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं.

रोहित शर्मा की फिटनेस पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा बयान आया सामने, जान चौंक जाएंगे आप

बता दें कि रोहित के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा भी हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं. साहा को भी केवल टेस्ट टीम में रखा गया है और वह सीमित ओवरों के प्रारूप का हिस्सा नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
LIVE: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट
LIVE: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget