एक्सप्लोरर

रोजर फेडरर 2020 में टेनिस कोर्ट पर नहीं कर पाएंगे वापसी, चोटिल होने की जानकारी दी

रोजर फेडरर पिछले कुछ सालों से घुटने की चोट से परेशान हैं. हालांकि हर बार फेडरर ने टेनिस कोर्ट पर शानदार वापसी की है. फैंस को अब 2021 में ही फेडरर का जलवा दोबारा देखने को मिलेगा.

कोरोना वायरस की वजह से पिछले तीन महीनों से किसी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया जा रहा है. यूरोप में कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद खेलों को पटरी पर लाने की कोशिशों शुरू है. लेकिन दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर खेल के दोबारा शुरू होने पर भी वापसी नहीं कर पाएंगे. रोजर फेडरर ने बताया है कि वह दाएं घुटने में सर्जरी के कारण 2020 का बाकी बचा हुआ सीजन नहीं खेल पाएंगे.

रोजर फेडरर ने खुद इस बात की जानकारी दी है. हालांकि ट्वीट करते हुए फेडरर ने बताया कि वह 2021 की शुरुआत में वापसी कर सकते हैं. फेडरर ने कहा, "मेरे प्रिय प्रशंसकों, मुझे उम्मीद है कि आप लोग सुरक्षित होंगे. कुछ सप्ताह पहले, मुझे अपने रीहैब की शुरुआत में थोड़ी परेशानी हुई थी. मुझे अपने दाएं घुटने की सर्जरी करानी पड़ी."

20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने बताया, "अब, 2017 के सीजन की तरह चीजें हो रही हैं. मैं अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर के साथ खेलने के लिए जरूरी समय ले रहा हूं. मैं अपने प्रशंसकों को मिस करूंगा लेकिन मैं आपसे 2021 सीजन की शुरुआत में मिलने के लिए तैयार रहूंगा."

पूर्व विश्व नंबर-1 खिलाड़ी ने इस साल आस्ट्रेलिया ओपन में अपना आखिरी मैच खेला था जहां वे सेमीफाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविक से हार गए थे. 1998 में पदार्पण करने के बाद फेडरर पहली बार इतने लंबे अरसे के लिए कोर्ट से दूर रहेंगे.

बता दें कि इस साल पॉपुलर ग्रैंड स्लैम विंबलडन को पहले ही रद्द करने का एलान किया जा चुका है. हालांकि फ्रेंच ओपन के आयोजन को सितंबर के अंत तक टाला गया था. ऐसे में संभावना है कि हालात सुधरने पर फ्रेंच ओपन का आयोजन हो सकता है. अमेरिकी ओपन के आयोजन को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है.

साल 2016 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ धोनी ने की थी ये स्पेशल गेंद डालने की मांग: हार्दिक पंड्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
15 साल की लड़की से यौन शोषण का आरोप, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को हुई जेल
15 साल की लड़की से यौन शोषण का आरोप, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को हुई जेल

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget