एक्सप्लोरर

शाहरुख खान, चार्टर्ड फ्लाइट और मुंबई..., क्या सपना देख रहे थे रिंकू सिंह? खुद बताई 'किंग खान' के साथ हवाई सफर की कहानी

भारतीय बल्लेबाज रिंंकू सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान के साथ चार्टर्ड फ्लाइट में सफर करने का किस्सा बताया है. फ्लाइट में शाहरुख से क्या बात हुई? ये भी रिंकू ने शेयर किया है.

भारतीय और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने शाहरुख खान के साथ जुड़ा एक किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि कैसे बॉलीवुड के सुपरस्टार और उनके टीम मालिक शाहरुख के साथ उन्हें चार्टर्ड फ्लाइट में सफर करने का मौका मिला. यह वाकया उस समय का है जब रिंकू को टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मेन स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया था. वह रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में थे और वीजा से जुड़ी औपचारिकताओं के लिए मुंबई जाना था. 

पहले मना करना चाहते थे रिंकू

रिंकू शुरू में झिझक गए और कई बार मना करने की कोशिश की. उनके मन में सवाल था कि वह किंग खान के साथ कैसे सफर करेंगे, क्या बातचीत करेंगे, और खुद को कैसे संभालेंगे.

रेवस्पोर्ट्ज को दिए इंटरव्यू में रिंकू ने कहा, “उस समय मैं मुख्य टीम में नहीं चुना गया था, बस स्टैंडबाय लिस्ट में था. टीम जा चुकी थी और मुझे वीजा के लिए जाना था. सर (शाहरुख) को भी अगले दिन जाना था. मेरी फ्लाइट बुक हो चुकी थी और मैं अकेले जाने वाला था. लेकिन किसी तरह सर या पूजा मैडम को पता चला और उन्होंने कहा कि मुझे सर के साथ ही जाना चाहिए. मैं बहुत नर्वस था कि सर के साथ अकेले कैसे जाऊंगा, क्या बात करूंगा. कई बार मना करने की कोशिश की.”

मेरे लिए यह पल बहुत खास था- रिंकू

रिंकू कई बार मना करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन जब शाहरुख ने खुद उन्हें साथ चलने के लिए कहा, तो रिंकू मना नहीं कर पाए. रिंकू ने बताया, “फिर कार में बातचीत हुई. सर मुझे बहुत हौसला दे रहे थे. उस सीजन में मेरा प्रदर्शन भी ठीक नहीं था, तो वह मुझे समझा रहे थे और मोटिवेट कर रहे थे. मेरे लिए वो पल बहुत खास था, क्योंकि पहली बार मैंने चार्टर फ्लाइट में सफर किया, और वो भी सर के साथ. वो दो घंटे मेरी जिंदगी के लिए बहुत ही शानदार रहे. सच कहूं तो वो अनुभव अविश्वसनीय था.”

यह भी पढ़ें- एशिया कप से पहले देखें हेड कोच गौतम गंभीर का रिपोर्ट कार्ड, टी20 में 85 का है जीत प्रतिशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget