एक्सप्लोरर

RCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने बैंगलोर को हराया, गायकवाड़ ने खेली मैच विनिंग पारी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 65 और कप्तान एमएस धोनी ने नाबाद 19 रनों की पारी खेली.

RCB vs CSK: आईपीएल 2020 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया. इस सीज़न में चेन्नई की यह चौथी जीत है. आरसीबी के खिलाफ चेन्नई की जीत के हीरो रहे युवा बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़. लक्ष्य का पीछा करते हुए गायकवाड़ ने नाबाद 65 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. आईपीएल में यह गायकवाड़ का पहला अर्धशतक है.

दरअसल, आरसीबी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विराट कोहली के शानदार अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए थे. इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने सिर्फ दो विकेट खोकर 18.4 ओवर में आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत अच्छी रही. चौथे ओवर में 31 रनों के स्कोर आरोन फिंच 11 गेंदो में 15 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें सैम कर्रन ने पलेवियन भेजा. इसके बाद 46 रनों के स्कोर देवदत्त पडिकल भी छक्का लगाने के चक्कर में 22 रन बनाकर मिशेल सैंटनर की गेंद पर आउट हुए.

46 रनों पर दो विकेट गिर जाने के बाद एबी डिविलियर्स और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की. एबी 36 गेंदो में चार चौको की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कोहली भी 43 गेंदो में 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अपनी अर्धशतकीय पारी में कोहली ने एक चौका और एक छक्का लगाया.

इन दोनों के आउट होने के बाद अंत में विकेटों की झड़ी लग गई और आखिरी दो ओवर में सिर्फ 13 रन ही बने. इस दौरान मोइन अली 01 और क्रिस मॉरिस 02 रन बनाकर आउट हुए. वहीं वाशिंग्टन सुंदर 05 और गुरकीरक सिंह मान 02 रन बनाकर नाबाद रहे.

चेन्नई के लिए सैम कर्रन ने शानदार गेंदबाज़ी की. उन्होंने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके. इसके अलावा दीपक चहर ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट चटकाए. वहीं मिशेल सैंटनर को एक सफलता मिली.

इसके बाद आरसीबी से मिले 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को फाफ डू प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार शुरुआत दिलाई. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 46 रन जोड़े. प्लेसिस 13 गेंदो में 25 रन बनाकर क्रिस मॉरिस की गेंद पर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए.

इसके बाद गायकवाड़ ने अंबाती रायडू के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की. रायडू 27 गेंदो में 39 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने तीन चौके और दो छक्के जड़े.

अंत में गायकवाड़ 51 गेंदो में 65 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए. वहीं कप्तान एमएस धोनी 21 गेंदो में 19 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने तीन चौके जड़े. गायकवाड़ ने छक्का लगाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Commonwealth Games History: जानिए कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास, गुलाम देशों के लिए हुआ था शुरू; भारत से जुड़ी खास बातें
जानिए कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास, गुलाम देशों के लिए हुआ था शुरू; भारत से जुड़ी खास बातें
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget