एक्सप्लोरर

पहले दिन के बाद बोले अश्विन, 'उन्होंने टीम को मैच में बनाए रखा है'

पहले दिन के दो सेशन तक संघर्ष करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे सेशन में शानदार वापसी करते हुए दिन का सुखद अंत किया. दूसरे टेस्ट का पहला दिन जब खत्म हुआ तब साउथ अफ्रीका ने छह विकेट के नुकसान पर 269 रन बना लिए थे.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: पहले दिन के दो सेशन तक संघर्ष करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे सेशन में शानदार वापसी करते हुए दिन का सुखद अंत किया. दूसरे टेस्ट का पहला दिन जब खत्म हुआ तब साउथ अफ्रीका ने छह विकेट के नुकसान पर 269 रन बना लिए थे. कप्तान फाफ डू प्लेसी 25 और केशव महाराज 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया की असल वापसी करवाई टीम इंडिया के स्टार आर अश्विन ने. केपटाउन टेस्ट में महज़ 49 गेंदे फेंकने वाले अश्विन ने सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया को मुकाबले में बनाए रखा. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद खुद अश्विन ने प्रेस कॉंफ्रेस में कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि मैंने टीम को मुकाबले में बनाए रखा है. पहले मुकाबले में शानदार शुरूआत के बाद वो दूसरे सेशन में आसानी से हम पर बढ़त हासिल कर सकते थे. लेकिन मैंने उन्हें बांधे रखा.' टीम इंडिया के इस स्टार स्पिनर ने पहले दिन के खेल में तीन विकेट चटकाने के बाद कहा, 'मैं मुकाबले से पहले पिछली चीज़ों के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोच रहा था. मेरी कोशिश गेंद को सिर्फ एक जगह पर डालने की थी. मैं क्रीज़ की हर पोज़ीशन से गेंदबाज़ी कर रहा था और उसे एंजॉय भी कर रहा था.' दौरे पर अपनी तैयारियों के बारे में अश्विन ने कहा, 'मौजूदा समय में मैं सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेल रहा हूं. जिसकी वजह से बीच में मुझे काफी ब्रेक मिल रहा है. इसलिए जब भी मुझे मौका मिलता है मैं उसके लिए तैयार रहता हूं. इसलिए ढीला पड़ने का तो सवाल ही नहीं है, आपको हमेशा तैयार रहना होता है.' आर अश्विन को साल 2013 में जोहानिसबर्ग में एक भी विकेट नहीं मिल पाया था. जिसकी वजह से उनकी बहुत आलोचना हुई थी. इस मुकाबले में अतिं दिन टीम इंडिया मुकाबला जीत सकती थी लेकिन अश्विन समेत स्पिनर्स ने बेहद निराशाजनकर प्रदर्शन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
IND vs WI 4th T20I Live: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 का लक्ष्य, होप का शतक; जीत के लिए बनाना होगा रिकॉर्ड
Live: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 का लक्ष्य, होप का शतक; जीत के लिए बनाना होगा रिकॉर्ड
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
भारत के किस क्रिकेटर का है सबसे महंगा घर? कीमत उड़ा देगी होश
भारत के किस क्रिकेटर का है सबसे महंगा घर? कीमत उड़ा देगी होश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget