एक्सप्लोरर

French Open 2020: खिताब से एक कदम दूर हैं राफेल नडाल, 13वीं बार फाइनल में पुहंचे

फ्रेच ओपन के पहले सेमिफाइनल मैच में राफेल नडाल ने डिएगो श्वार्टजमेन को 6-3, 6-3, 7-6 (7-0) से हरा कर 13वीं बार फाइनल में प्रवेश करने में सफलता पाई है.

पेरिसः रोलां गैरां के बादशाह राफेल नडाल ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बावजूद शुक्रवार को यहां डिएगो श्वार्टजमेन के खिलाफ सेमीफाइनल में लगातार सेटों में जीत दर्ज करके फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में रिकार्ड 13वें खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये. नडाल को अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन से अच्छी चुनौती मिली लेकिन फिर भी वह 6-3, 6-3, 7-6 (7-0) से जीत दर्ज करके 13वीं बार फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे. फाइनल में उनका मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच और यूनान के पांचवें वरीय स्टेफनोस सिटसिपास के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा.

रोजर फेडरर की बराबरी का मौका

दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल यहां 13वां खिताब जीतने पर रोजर फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब की रिकार्ड की भी बराबरी कर लेंगे. यह उनकी रोलां गैरां पर 100वीं जीत भी होगी. नडाल का फ्रेंच ओपन में रिकार्ड 99-2 हो गया है. वह कभी यहां सेमीफाइनल और फाइनल में नहीं हारे हैं और उनका रिकार्ड 25-0 है. उन्होंने पिछले दो सप्ताह में सभी 15 सेट जीते लेकिन श्वार्टजमैन के खिलाफ कोर्ट फिलिप चैरटियर पर खेले गये मैच उन्हें थोड़ा संघर्ष करना पड़

फ्रेंच ओपन का एक भी फाइनल नहीं हारे

पहले सेट में नडाल ने एक बार अपनी सर्विस गंवायी और इसके अलावा तीन अन्य अवसरों पर उन्होंने ब्रेक प्वाइंट बचाये. इस स्पेनिश खिलाड़ी ने इससे पहले रोलां गैरां पर अपने पिछले 12 सेमीफाइनल में कभी पहला सेट नहीं गंवाया और उन्होंने अपना यह रिकार्ड बरकरार रखा. इस सेट में लंबी रैलियां देखने को मिली. नडाल ने दूसरे और चौथे गेम में श्वार्टजमैन की सर्विस तोड़ी लेकिन इस बीच तीसरे गेम में उन्होंने अपनी सर्विस भी गंवायी.

दूसरे सेट में उन्होंने अर्जेंटीनी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया. उन्होंने तीसरे गेम में श्वार्टजमैन की सर्विस तोड़ी और फिर नौवें गेम में भी ब्रेक प्वाइंट लेकर ये सेट अपने नाम किया. श्वार्टजमैन ने तीसरे सेट में भी कड़ी चुनौती पेश की. एक समय वह 1-3 और फिर 2-4 से पीछे थे लेकिन आखिर में इसे 5-5 से बराबर करने में सफल रहे. नडाल ने 11वें गेम में तीन ब्रेक प्वाइंट बचाये और फिर टाईब्रेकर में आसान जीत दर्ज की.

अर्जेंटीना के 12वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने इटालियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में नडाल को हराया था लेकिन यह उनकी 11 मुकाबलों में स्पेनिश खिलाड़ी के हाथों 10वीं हार है.

इसे भी पढ़ेंः SRH vs KXIP: लगातार चौथा मैच हारी किंग्स इलेवन पंजाब, प्ले ऑफ की राह मुश्किल हुई

SRH vs KXIP: राशिद खान की घातक गेंदबाजी से गदगद हुए कप्तान डेविड वॉर्नर, मैच के बाद कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 40 लाख के घर में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या-क्या हैं खासियत
बिहार में 40 लाख के घर में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या-क्या हैं खासियत
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
T20I में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा कितने नंबर पर?
T20I में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा कितने नंबर पर?
न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच
न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget