एक्सप्लोरर

SRH vs KXIP: लगातार चौथा मैच हारी किंग्स इलेवन पंजाब, प्ले ऑफ की राह मुश्किल हुई

इस जीत के साथ सनराइजर्स प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं लगातार चौथी हार के बाद पंजाब सबसे नीचे है. टीम की प्ले ऑफ की राह मुश्किल होती जा रही है.

दुबईः जॉनी बेयरस्टॉ और डेविड वार्नर के अर्धशतकों के बाद राशिद खान और खलील अहमद की धारदार गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को यहां किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रन से हरा दिया. सनराइजर्स के 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम राशिद (12 रन पर तीन विकेट), खलील (24 रन पर दो विकेट) और टी नटराजन (24 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने निकोलस पूरन (77) की तूफानी पारी के बावजूद 16.5 ओवर में 132 रन पर सिमट गई. पूरन ने 37 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और सात छक्के मारे. उनके अलावा टीम का कोई अन्य बल्लेबाज 11 रन के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया.

बेयरस्टॉ ने खेली 97 रनों की पारी

इससे पहले बेयरस्टॉ ने 55 गेंद में छह छक्कों और सात चौकों की मदद से 97 रन की पारी खेलने के अलावा वार्नर (52) के साथ पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी भी की जिससे सनराइजर्स की टीम छह विकेट पर 201 रन बनाने में सफल रही. पंजाब की टीम को लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (29 रन पर तीन विकेट) और अर्शदीप सिंह (33 रन पर दो विकेट) ने अंतिम पांच ओवर में वापसी दिलाई जिसमें सनराइजर्स की टीम 41 रन ही जोड़ सकी.

पंजाब की प्ले ऑफ की राह मुश्किल

सनराइजर्स की छह मैचों में यह तीसरी जीत है और टीम छह अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. दूसरी तरफ पंजाब की टीम के लगातार चौथी हार के बाद छह मैचों में एक जीत से दो ही अंक हैं और अंतिम पायदान पर चल रही इस टीम की प्ले ऑफ में जगह बनाने की राह मुश्किल होती जा रही है.

पंजाब की खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाब की शुरुआत खराब रही और टीम ने दूसरे ओवर में ही मयंक अग्रवाल (09) का विकेट गंवा दिया जो कप्तान लोकेश राहुल के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हुए. प्रभसिमरन सिंह भी 11 रन बनाने के बाद खलील की गेंद पर प्रियम गर्ग को आसान कैच दे बैठे.

पंजाब की टीम ने पावर प्ले में दो विकेट पर 45 रन बनाए. पूरन ने बायें हाथ के स्पिनर अभिषेक शर्मा का स्वागत लगातार दो छक्कों के साथ किया लेकिन इसी ओवर में राहुल केन विलियमसन को कैच देकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 16 गेंद में 11 रन बनाए. पूरन ने लेग स्पिनर अब्दुल समद की पहली चार गेंद में तीन छक्कों और एक चौके के साथ सिर्फ 17 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने इसके बाद एक और छक्का मारा जिससे ओवर में 28 रन बने.

नटराजन को मिले 2 विकेट

टी नटराजन ने 11वें ओवर में अपनी ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल का कैच टपकाया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और इसी ओवर में गर्ग के सटीक निशाने पर रन आउट हो गए. उन्होंने सात रन बनाए. इसी ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा हुआ. राशिद खान ने मनदीप सिंह (06) को बोल्ड करके पंजाब को पांचवां झटका दिया जबकि खलील ने मुजीब उर रहमान (01) को पवेलियन भेजा.

राशिद ने इसके बाद पूरन को बैकवर्ड प्वाइंट पर नटराज के हाथों कैच कराके पंजाब की टीम की रही सही उम्मीद भी तोड़ दी. पंजाब की टीम को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 76 रन की दरकार थी और पंजाब की टीम इससे काफी पीछे रही. नटराजन ने शेल्डन कोटरेल (00) और अर्शदीप (00) को पवेलियन भेजकर सनराइजर्स की जीत सुनिश्चित की.

हैदराबाद ने की अच्छी शुरूआत

इससे पहले सनराइजर्स के कप्तान वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बेयरस्टॉ के साथ मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. वार्नर ने शेल्डन कोटरेल पर लगातार दो चौकों से खाता खोला जबकि बेयरस्टॉ ने भी मुजीब उर रहमान पर चौके से अपनी पारी को आगे बढ़ाया. बेयरस्टॉ ने कोटरेल के अगले ओवर में तीन चौके मारे.

बेयरस्टॉ 19 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब मोहम्मद शमी की गेंद पर राहुल ने उनका मुश्किल कैच टपका दिया. वार्नर ने इसी ओवर में लगातार दो चौके मारे. सनराइजर्स ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 58 रन बनाए. बेयरस्टॉ ने बिश्नोई का स्वागत दो छक्कों और एक चौके के साथ किया और फिर 10वें ओवर में अर्शदीप पर दो रन के साथ 28 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. इसी ओवर में टीम के रनों का शतक भी पूरा हुआ. वार्नर और बेयरस्टॉ के बीच यह पांचवीं शतकीय साझेदारी है.

वार्नर ने 14वें ओवर में मुजीब की गेंद पर एक रन के साथ 37 गेंद में 46वां अर्धशतक पूरा किया. बेयरस्टॉ ने इसी ओवर में लगातार दो छक्कों के साथ टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया. राहुल ने 16वें ओवर में ओवर में गेंद बिश्नाई को थमाई यह ओवर टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. बिश्नोई ने पहली ही गेंद पर वार्नर को मैक्सवेल के हाथों कैच कराने के बाद बेयरस्टॉ को भी पगबाधा किया जबकि इस ओवर में सिर्फ एक रन बना. वार्नर ने 40 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का मारा.

अर्शदीप ने अगले ओवर में मनीष पांडे (01) को अपनी ही गेंद पर लपका जिससे पंजाब ने सात गेंद में तीन विकेट गंवाए. बिश्नोई ने अब्दुल समद (08) को भी पवेलियन भेजा जबकि अर्शदीप ने प्रियम गर्ग (00) की पारी का अंत किया. सनराइजर्स ने 15 रन के भीतर पांच विकेट गंवाए. केन विलियमसन (नाबाद 20) ने अंतिम ओवर में शमी की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा जिससे टीम 200 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही.

इसे भी पढ़ेंः SRH vs KXIP: निकोलस पूरन की पारी देख डर गए थे कप्तान डेविड वॉर्नर, मैच के बाद कही ये बात

IPL 2020: पंजाब को हराकर प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंची SRH, जानिए और क्या हुए बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget