एक्सप्लोरर

सुपर-रोमांचक मुकाबले में कर्नाटक को 4 रनों से हराकर जीता पंजाब

पंजाब और कर्नाटक के बीच खेले गए रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले को सुपर ओवर में जाकर पंजाब की टीम ने 4 रनों से जीत लिया. कोलकाता के जेयू कैम्पस में खेले जा रहे सैय्यद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने अंतिम क्षणों तक अपनी पकड़ बनाए रखी और मुकाबले अपने पक्ष में कर लिया.

नई दिल्ली/कोलकाता: पंजाब और कर्नाटक के बीच खेले गए रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले को सुपर ओवर में जाकर पंजाब की टीम ने 4 रनों से जीत लिया. कोलकाता के जेयू कैम्पस में खेले जा रहे सैय्यद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने अंतिम क्षणों तक अपनी पकड़ बनाए रखी और मुकाबले अपने पक्ष में कर लिया. पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और विरोधी कर्नाटक की टीम को 158 रनों पर रोक दिया. पंजाब के लिए खुद कप्तान हरभजन सिंह समेत मनप्रीत ग्रेवाल और मंजीत सिंह ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए विरोधी टीम पर लगाम लगाई. मनप्रीत ग्रेवाल ने इस मुकाबले में 4 ओवरों के अपने स्पेल में 2 मेडन ओवर फेंके और महज़ 8 रन खर्चते हुए 2 विकेट भी चटका लिए. उनके अलावा बलजीत सिंह ने 4 ओवरों में 21 रन दिए और 3 अहम विकेट भी चटकाए. कप्तान हरभजन सिंह ने भी अपने स्पेल विरोधी टीम पर लगाम लगाए रखी. उन्होंने 4 ओवरों में 27 देकर 1 विकेट भी चटकाया. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाब की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 15 रनों के स्कोर पर मंदीप सिंह का विकेट गंवा दिया. लेकिन इसके बाद कप्तान हरभजन खुद मैदान पर आए और टीम की मैच में वापसी करवा दी. हरभजन ने मनन वोहरा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की अहम साझेदारी कर दी. इस दौरान हरभजन सिंह ने 19 गेंदों में आतिशी 33 रन बनाए. इसके बाद हरभजन, प्रवीण दुबे की गेंद पर कैच आउट हो गए. हरभजन के आउट होने के बाद मनन ने युवराज के साथ मिलकर टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया. इसके बाद मंदीप भी अपना आपा खो बैठे और 29 गेंदों में 45 रनों का योगदान देकर अरविंद श्रीनाथ की गेंद पर चलते बने. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया. मंदीप के विकेट के बाद पंजाब की टीम ने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए अपनी राह खो दी. टीम ने तुरंत बाद ही गुरकीरत मान का बड़ा विकेट गंवा दिया वो शून्य के स्कोर पर रन-आउट हो गए. इसके बाद पंजाब की आखिरी उम्मीद के रूप में युवराज सिंह भी 29 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. उनके बाद अभिषेक गुप्ता भी आए-गए बनकर चले गए. युवराज और अभिषेक के जल्दी-जल्दी विकेट गंवाने के बाद पंजाब की टीम का स्कोर 128 रनों पर 6 विकेट हो गया. इसके बाद अंत में शरद लांबा टीम को लक्ष्य के करीब ले गए और आखिरी ओवर के रोमांच में पंजाब की टीम ने हार नहीं मानी और 158 रनों की बराबरी कर ली. इसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में गया. जहां पर पंजाब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मंदीप सिंह के 10 और युवराज के 5 रनों की मदद से 15 रन बनाए. जवाब में कर्नाटक की टीम महज़ 11 रन ही बना सकी. जिससे पंजाब की टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget