एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2019: यूपी योद्धा टीम के कप्तान नितेश ने कहा- मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं

Pro Kabaddi League 2019: फ्यूचर कबड्डी हीरोज प्रोग्राम की खोज नितेश ने पांचवें सीजन में लीग में दस्तक दी थी. वह लीग के एक सीजन में 100 टैकल प्वाइंट हासिल करने वाले पहले डिफेंडर बने. उन्हें छठे सीजन का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर भी चुना गया था.

नई दिल्लीः प्रो-कबड्डी लीग 2019 (पीकेएल) के सातवें सीजन के लिए यूपी योद्धा टीम के कप्तान बनाए गए डिफेंडर नितेश कुमार ने कहा है कि बतौर कप्तान उनके ऊपर कोई दबाव नहीं है. उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी मिलकर टीम को आगे ले जाने का काम करेंगे. 20 साल के नितेश इस सीजन में यूपी योद्धा टीम की कमान संभालते नजर आएंगे. उनसे पहले रेडर रिशांक देवाडिगा पिछले सीजन में टीम के कप्तान थे, जिनकी कप्तानी में टीम क्वालीफायर-2 में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स से हार गई थी.

नितेश ने कहा, "बतौर कप्तान मेरे ऊपर अब ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ गई है. लेकिन यह एक टीम गेम है और जो भी खिलाड़ी इसमें खेल रहा है, उन सब की भी अपनी-अपनी जिम्मेदारी है. इसलिए मेरा मानना है कि टीम में किसी एक पर जिम्मेदारी नहीं है बल्कि सभी खिलाड़ी सामूहिक रूप से टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उठाएंगे."

उन्होंने साथ ही कहा, "मुझे नहीं लगता है कि कप्तान बनाए जाने के बाद मेरे ऊपर कोई ज्यादा दबाव होगा क्योंकि मैंने शुरू से ही खुद को दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया है." नितेश ने छठे सजीन में शानदार प्रदर्शन किया था और 25 मैचों में कुल 101 अंक अर्जित किए थे. टीम को क्वालीफायर तक पहुंचाने में उनका बहुत बड़ा हाथ था. कोच अर्जुन सिंह को एक बार फिर से उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है.

पहले के मुकाबले मजबूत है टीम

इस सीजन को लेकर टीम की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर कप्तान ने कहा, "पहले की तुलना में इस बार टीम की तैयारी काफी अच्छी हुई है. कोचिंग कैम्प के दौरान हमने अपनी फिटनेस और स्किल्स पर काफी काम किया है. कैम्प के दौरान हमने अपनी गलतियों में सुधार किया है. मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम पिछले साल से भी अच्छा करेगी."

फ्यूचर कबड्डी हीरोज प्रोग्राम की खोज नितेश ने पांचवें सीजन में लीग में दस्तक दी थी. वह लीग के एक सीजन में 100 टैकल प्वाइंट हासिल करने वाले पहले डिफेंडर बने. उन्हें छठे सीजन का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर भी चुना गया था.

नितेश ने यहां तक पहुंचने के अपने सफर के बारे में कहा, "कबड्डी मुझे अपने परिवार वालों से तोहफे के रूप में मिली है क्योंकि मेरे घर में अधिकतर लोग कबड्डी ही खेलते हैं. मैं एक मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर्स (एमवाईपी) के रूप में टीम से जुड़ा था."

हरियाणा के कबड्डी खिलाड़ी ने आगे कहा, "इसके बाद से मैंने अपने खेल में काफी सुधार किया है और अनूप कुमार तथा अजय ठाकुर जैसे बड़े खिलाड़ियों से भी मैं बहुत कुछ सीख रहा हूं. अनूप सर की खासियत यह है कि वह किसी भी परिस्थिति में खुद को शांत रखते हैं और मैं भी खुद को ऐसा ही रखना चाहता हूं."

Pro Kabaddi League 2019: दिल्ली के कैप्टन रविन्दर पहल ने कहा- टैकल ही मेरी सबसे बड़ी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: आज मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज
LIVE: आज मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget