एक्सप्लोरर

RECORD: सबसे कम उम्र में U-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले कप्तान बने पृथ्वी शॉ

भारत की अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए चौथी बार इस बड़े खिताब पर अपना कब्जा जमाया है.

नई दिल्ली: भारत की अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए चौथी बार इस बड़े खिताब पर अपना कब्जा जमाया है. टॉस गंवाने के बाद पहले गेंदबाजी कर रहे टीम इंडिया के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 50 ओवर टिकने का मौका भी नहीं दिया और 47.2 ओवर में 216 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया. इशान पोरेल, शिवा सिंह, कमलेश नगरकोटी और अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट झटके और शिवम मावी को एक विकेट मिला. बाद में बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया ने मंजोत कालरा की शतकीय पारी की बदौलत इस छोटे लक्ष्य को और भी बौना बना दिया. मंजोत ने 102 गेदों पर 101 रनों पारी खेलकर टीम को खिताब तक पहुंचा दिया. उन्होंने अपनी पारी में तीन गगनचुंबी छक्के और 8 चौके भी लगाए. फाइनल मुकाबले में टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ तो कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पृथ्वी अंडर-19 का खिताब जिताने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं. इससे पहले ये तमगा ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 टीम के कप्तान मिचेल मार्श के पास था. पृथ्वी ने ये कारनामा महज 18 साल, 2 महीने और 26 दिनों की उम्र में ही कर दिखाया है. जबकि मार्श ने साल 2010 में जब ये खिताब जीता था तब उनकी उम्र 18 साल, 3 महीने 12 दिन थी. इस लिहाज से पृथ्वी अब दुनिया के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने अपनी टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप का चैम्पियन बनाया है. आपको बता दें कि पृथ्वी के लिए ये रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि उनसे पहले विराट कोहली, मोहम्मद कैफ और उन्मुक्त चंद ने अपनी कप्तानी में ये खिताब जीता था, लेकिन वो उम्र से जुड़े इस रिकॉर्ड को बनाने से चूक गए थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA WORLD CUP 2026: 72 साल का इंतजार खत्म, स्विट्जरलैंड ने रचा इतिहास, कोलंबिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
FIFA WORLD CUP 2026: 72 साल का इंतजार खत्म, स्विट्जरलैंड ने रचा इतिहास, कोलंबिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर का फूटा गुस्सा, बताया टीम इंडिया की शर्मनाक हार का सबसे बड़ा कारण
श्रेयस अय्यर का फूटा गुस्सा, बताया टीम इंडिया की शर्मनाक हार का सबसे बड़ा कारण
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Lionel Messi Record: लियोनेल मेस्सी ने रचा इतिहास, 2026 फीफा वर्ल्ड कप में बनाया बड़ा रिकॉर्ड; कई सालों बाद हुआ ऐसा
लियोनेल मेस्सी ने रचा इतिहास, 2026 फीफा वर्ल्ड कप में बनाया बड़ा रिकॉर्ड; कई सालों बाद हुआ ऐसा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget