एक्सप्लोरर

INDvsAUS: आज सिर्फ जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी दोनों टीमें

हैदराबाद: भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें आज उप्पल के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में निर्णायक मुकाबला खेलने उतरेंगी. रांची में खेला गया पहला मैच भारत ने जीता था जबकि गुवाहाटी में खेला गया दूसरा मैच आस्ट्रेलिया के नाम रहा था. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला तीसरा टी-20 सीरीज का निर्णायक मैच आज होगा. दूसरे मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहेरेन्डॉर्फ ने भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को सस्ते में समेटते हुए चार विकेट अपने नाम किए थे. भारत इस मैच में सिर्फ 118 रन ही बना सका था. भारत को उम्मीद होगी की दूसरे मैच में बल्लेबाजों का विफल होना महज इत्तेफाक साबित हो और तीसरे मैच में उसके बल्लेबाज अपने बल्ले का जौहर दिखाएं. वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली की कोशिश एक बार फिर जीत की राह पर लौटने की होगी. मेजबान टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी एक बार फिर शिखर धवन, रोहित शर्मा, कोहली, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे और केदार जाधव पर होगी. आशीष नेहरा ने अभी तक इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेला है. कोहली इस मैच में इस वरिष्ठ गेंदबाज को मौका दे सकते हैं. नेहरा ने नवंबर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की पुष्टि कर दी है. भारतीय गेंदबाजी का भार भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगा. वहीं स्पिन में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को धराशायी करने का जिम्मा संभालेंगे. वहीं मेहमान टीम कप्तान डेविड वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल से फॉर्म में लौटने की उम्मीद लगाए बैठी है. पिछले मैच में ट्रेविस हेड और मोएजिज हेनरिक्स ने टीम को संकट से उबारते हुए जीत दिलाई थी. वार्नर को हालांकि अपने गेंदबाजों से ज्यादा उम्मीद है. पैट कमिस, जेसन, केन रिचर्डसन, नाथन कल्टर नाइल और एडम जाम्पा ने पिछले मैच में संयुक्त रूप से बेहतरीन प्रदर्शन किया था. अगर यह गेंदबाजी आक्रमण एक बार फिर संयुक्त प्रदर्शन कर पाने में सफल रहता है तो भारत को परेशानी हो सकती है. टीमें: भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, आशीष नेहरा, लोकेश राहुल और अक्षर पटेल. ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर (कप्तान), मोएजिज हेनरिक्स, एरॉन फिंच, टिम पेन (विकेटकीपर), डेनियल क्रिस्टियन, ग्लेन मैक्सवेल, जेसन बेहेरेन्डॉर्फ, नाथन कल्टर-नाइल, ट्रेविस हेड, एडम जाम्पा, एंड्रयू टाइ, केन रिचर्डसन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget