एक्सप्लोरर

Pakistan Cricket Board: पीसीबी का बड़ा फैसला! खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती, बाबर-शाहीन पर गिरेगी गाज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का खराब प्रदर्शन खिलाड़ियों की जेब पर भारी पड़ने वाला है. PCB अब क्रिकेटरों की सैलरी में कटौती करने की तैयारी कर रहा है. जानिए बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी को कितना नुकसान होगा.

Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों मैदान पर बुरी तरह जूझ रही है. कभी बांग्लादेश से हार, तो कभी वेस्टइंडीज जैसी निचली रैंकिंग वाली टीम के सामने घुटने टेकना, यह सिलसिला लगातार जारी है. नतीजा ये हुआ कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब खिलाड़ियों पर सख्ती करने की तैयारी में है. खबर है कि बोर्ड जल्द ही सीनियर क्रिकेटरों की मोटी सैलरी में कटौती करने जा रहा है, जिससे बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी जैसे स्टार खिलाड़ियों को करोड़ों का झटका लग सकता है.

क्यों नाराज है PCB?

PCB के भीतर लंबे समय से ये चर्चा है कि खिलाड़ियों को दिए जा रहे भारी-भरकम कॉन्ट्रैक्ट का टीम के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है. उल्टा, पिछले दो साल में पाकिस्तान क्रिकेट का ग्राफ और नीचे चला गया है. यही वजह है कि बोर्ड अब अनुबंधित खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट से एक बड़ा सेक्शन हटाने की योजना बना रहा है.

बताया जा रहा है कि PCB के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से  खिलाड़ियों को ICC राजस्व का 3 फीसदी हिस्सा दिया जाता है,ताकि खिलाड़ियों की ज्यादा कमाई हो सके, लेकिन अब इसे पाकिस्तान बोर्ड के द्वारा अब बंद किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो सीनियर खिलाड़ियों की कमाई पर सीधा असर पड़ेगा और उनकी सैलरी करोड़ों रुपये तक घट सकती है.

कितना नुकसान होगा खिलाड़ियों को?

मौजूदा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार,

टेस्ट मैच के लिए खिलाड़ी को लगभग 12 लाख रुपये मिलते हैं.

वनडे के लिए 6 लाख रुपये मिलते हैं.

T20I खेलने के लिए करीब 4 लाख रुपये दिए जाते हैं.

इसके अलावा, ए कैटेगरी के क्रिकेटरों को हर महीने 6.57 लाख पाकिस्तानी रुपये मिलते हैं. इस श्रेणी में फिलहाल केवल बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान शामिल हैं. ऐसे में अगर ICC हिस्सेदारी हटाई गई तो सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं दोनों खिलाड़ियों को होगा.

बी कैटेगरी के खिलाड़ियों को करीब 4.55 मिलियन रुपये, सी कैटेगरी को 2.03 मिलियन और डी कैटेगरी को 1.26 मिलियन रुपये मिलते हैं. इसमें से बड़ा हिस्सा ICC राजस्व से आता है, जोकि 1.035 मिलियन है. अब इसे हटाने के बाद सभी श्रेणियों के खिलाड़ियों की आय घट जाएगी.

PCB का खर्च बढ़ा, कमाई नहीं

दिलचस्प बात यह है कि PCB ने इस बार खिलाड़ियों पर खर्च बढ़ाया है. रिटेनरशिप बजट पिछले साल की तुलना में 37% बढ़कर 1,173 मिलियन रुपये हो गया है, लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों की मैच फीस बढ़ाने की कोई योजना नहीं है.

लगातार गिर रहा पाकिस्तान का प्रदर्शन

खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती की सबसे बड़ी वजह उनका कमजोर प्रदर्शन है.

इस साल पाकिस्तान ने तीन में से सिर्फ एक टेस्ट जीता है.

11 वनडे में से केवल 2 ही जीते हैं.

T20I में उन्होंने सात मुकाबले जीते और सात ही गंवाए.

हाल ही में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज से हार ने PCB की नाराजगी और बढ़ा दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजीत अगरकर ने बता दिया असली सच, कैसे वैभव सूर्यवंशी का हुआ सेलेक्शन? जो कहा वो कर देगा हैरान
अजीत अगरकर ने बता दिया असली सच, कैसे वैभव सूर्यवंशी का हुआ सेलेक्शन? जो कहा वो कर देगा हैरान
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को रौंदा, 7 साल बाद किया खिताबी सूखे का अंत; फुटबॉल में लिखा नया इतिहास
भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को रौंदा, 7 साल बाद किया खिताबी सूखे का अंत; फुटबॉल में लिखा नया इतिहास
टीम इंडिया ने 9 साल बाद जीती एशिया कप ट्रॉफी, फाइनल में बंपर जीत; PM Modi ने दी बधाई
टीम इंडिया ने 9 साल बाद जीती एशिया कप ट्रॉफी, फाइनल में बंपर जीत; PM Modi ने दी बधाई

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget