एक्सप्लोरर

IPL सीजन 12- सटीक गेंदबाजी और पांड्या ब्रदर्स के कमाल के चलते मुंबई ने दिल्ली को 40 रनों से हराया

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को पांच विकेट पर 169 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में दिल्ली निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन ही बना पाई. चाहर ने इसके बाद शॉ को अपना दूसरा शिकार बनाया. शॉ 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से महज 20 रन ही बना पाए.

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने अपनी सटीक गेंदबाजी के दम पर यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर गुरुवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों से करारी शिकस्त दी. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को पांच विकेट पर 169 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में दिल्ली निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन ही बना पाई.  मुंबई की नौ मैचों में यह छठी जीत है और अब उसके 12 अंक हो गए हैं और वह तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, दिल्ली की नौ मैचों में चौथी हार है और वह 10 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है.

शिखर और पृथ्वी ने दी अच्छी शुरूआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने पावरप्ले में 48 रन जेड़कर अच्छी शुरुआत दी. धवन को राहुल चाहर ने 35 के निजी स्कोर पर आउट किया. धवन ने 22 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया. चाहर ने इसके बाद शॉ को अपना दूसरा शिकार बनाया. शॉ 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से महज 20 रन ही बना पाए. शॉ के आउट होते ही मुंबई की गेंदबाजी ने दिल्ली पर अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया. कोलिन मुनरो और कप्तान श्रेयस अय्यर तीन-तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए. यहां मेजबान टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 63 रन हो गया.

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (7) से सभी को आक्रामक पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए. हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल ने एक छोर पर टिके रहकर दिल्ली की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा. हालांकि, दूसरी ओर से मेजबान टीम के विकेट गिरते रहे. क्रिस मोरिस (11) को लसिथ मलिंगा ने पवेलियन की राह दिखाई जबकि कीमो पॉल को बुमराह ने रन आउट किया. पॉल बिना खाता खोले आउट हुए.

पटेल भी बढ़ते रन रेट के तले दब गए और 26 रनों के निजी स्कोर पर बुमराह का शिकार हुए. इसके बाद दिल्ली 128 रनों तक ही पहुंच पाई. अमित मिश्रा (6) और इशांत शर्मा (0) नाबाद रहे.

मुंबई ने की सटीक गेंदबाजी

मुंबई की ओर से चहरे ने तीन और बुमराह ने दो विकेट चटकाए जबकि बाकी के तीन गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला.

पांड्या भाईयो का जबरदस्त प्रदर्शन

इससे पहले, क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए ताबड़तोड़ 54 रनों की सोझेदारी कर मुंबई इंडियंस सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 168 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया. रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने पारी की शुरूआत की, लेकिन पावरप्ले का लाभ उठाने से नहीं चूके. सलामी जोड़ी ने पहले छह ओवर में 57 रन जड़े.

इसके बाद अनुभवी अमित मिश्रा ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित को बोल्ड कर दिया. राहित ने 22 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए बेन कटिंग भी कुछ खास नहीं कर पाए और दो के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए. कटिंग का विकेट अक्षर पटेल ने लिया.

डी कॉक (35) एक छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वह भी तीसरे विकेट के रूप में रन आउट हो गए. डी कॉक ने 27 गेंदों की अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के जड़े.

इसके बाद यादव और क्रूणाल ने चौथे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी की. कगिसो रबाडा ने यादव को 26 के निजी स्कोर पर आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. हार्दिक ने महज 15 गेंदों में 32 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए. राबाडा ने हार्दिक को पवेलियन भेजा. क्रणाल ने 26 गेंदों पर 37 रन की नाबाद पारी में पांच चौके लगाए. मुंबई ने अंतिम तीन ओवरों में 50 रन बटोरे. दिल्ली के लिए रबाडा ने दो जबकि मिश्रा और पटेल ने एक-एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
IND vs ZIM 1st T20 Playing 11: मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित प्लेइंग-XI
मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित Playing XI
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
Embed widget