एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा ने कहा- मोहम्मद शमी ने नहीं की मैच फिक्सिंग

अपनी पत्नी हसीन जहां के तमाम तरह के आरोप झेल रहे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की 'पाकिस्तानी दोस्त' अलिश्बा सामने आई है. अलिश्बा ने मैच फिक्सिंग के आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है.

नई दिल्ली: अपनी पत्नी हसीन जहां के तमाम तरह के आरोप झेल रहे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की 'पाकिस्तानी दोस्त' अलिश्बा सामने आई है. अलिश्बा ने मैच फिक्सिंग के आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है. साथ ही उन्होंने शमी के समर्थन में उतरते हुए कहा कि वो कभी गद्दारी नहीं कर सकते. इसके साथ ही अलिश्बा ने हर तरह की जांच से गुजरते की बात भी कही.

हसीन जहां ने दावा किया था कि मोहम्मद शमी की पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा से चैट के स्क्रीनशॉट हैं. जिसमें शारीरिक संबंध बनाने और पैसे की लेनेदेन की बात की गई है. जहां ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए पिछले दिनों मैच फिक्सिंग के संकेत देते हुए कहा था है कि कोई पाकिस्तानी लड़की से पैसे क्यों लेगा जब उसे बीसीसीआई पैसे देती है. हालांकि मोहम्मद शमी सभी आरोपों को खारिज करते रहे हैं. उनका कहना है कि कोई तीसरा शख्स उनके घर को बर्बाद करने पर तुला है और वही हसीन के कान भर रहा है.

अलिश्बा ने क्या कुछ कहा?
शमी पर लगे फिक्सिंग के आरोपों पर अलिश्बा ने कहा कि 'मैं शमी को उनपर लगे आरोपों से बचाने के लिए आप जहां बोलेंगे मैं वहां आ जाऊंगी क्योंकि शमी ऐसे नहीं हैं. वो एक सच्चे इंसान हैं और देश से गद्दारी तो बहुत दूर की बात है. वो कभी गद्दारी कर ही नहीं सकते हैं. उनके ऊपर बहुत ही घिनौने किस्म के इल्जाम लगाए गए हैं.'

अलिश्बा ने कहा, 'ऐसी कोई बात नहीं है और अगर आप लोगों को जांच करनी है तो आप यहां भी कर सकते हैं. इसका मैच फिक्सिंग से कोई लेना-देना नहीं है. मैं बिल्कुल चिंतामुक्त हूं और कुछ ऐसा है ही नहीं. पहली बात तो ये है कि बहुत शर्मनाक बात थी मेरे लिए ये. हमारी दोस्ती को फिक्सिंग से जोड़ा कैसे मुझे तो ये ही समझ नहीं आ रहा है. अगर उन्होंने पैसों का जिक्र भी कर दिया तो उन्होंने मैच फिक्सिंग तक कैसे पहुंचा दी ये बात? दोस्ती को खुदा के लिए आप फिक्सिंग से ना जोड़िए.'

मोहम्मद शमी से रिश्ते के सवाल पर अलिश्बा ने कहा, 'बिलकुल, मैं आपको यही बता रही हूं, कि मैं शमी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हूं और उसी के जरिए उनसे मेरी दोस्ती हुई और जैसे उनके लाखों फैन हैं वैसी उनकी मैं एक मामूली सी फैन हूं. मैंने उनको मैसेज किए जब वो पाकिस्तान की ICC की चैंपियन ट्रॉफी जीत चुके थे. मैंने सुना था मैंने खुद भी नहीं देखा था लेकिन पाकिस्तान और इंडिया का मैच में देखती हूं और मैने ये सुना था कि ये पाकिस्तान की किसी फैन ने उनका मजाक बनाया, उन्हें गुस्सा आया और उनकी कोई लड़ाई हुई.'

इसके बाद अलिश्बा ने कहा, 'मुझे ये देखना था कि ये मोहम्मद शमी है कौन. तो मैं उनके पेज पर गई और फिर जब मैंने उन्हें मैसेज किया तो बस वहां से मेरी उनसें बात शुरु हुई. उन्होंने मेरे मैसेज का जवाब नहीं दिया पर ईद वाले दिन जब मैंने उनको मैसज किया तो फिर उनका मुझे जवाब आया…जून में…तभी उनसे मेरी दोस्ती शुरु हो गई.'

दुबई में मोहम्मद शमी से मिलने के सवाल पर अलिश्बा ने कहा कि वो शमी से वहां मिली थीं.

अलिश्बा ने बताया कि दुबई में उनकी बहन रहती हैं और वहां उनका आना-जाना लगा रहता है. अलिश्बा ने कहा, 'शमी से मेरी वैसी बहुत ख्वाहिश थी मिलने की. मुझे वो एक इंसान के तौर पर काफी अच्छे लगते हैं. तो मेरी जब बात-चीत बड़ी तो जाहिर सी बात है कि कोई भी फैन होगा वो जिस सेलेब्रिटी को पसंद करता है वो मिलने की ख्वाइश रखता है.'

अलिश्बा ने कहा, 'तो इतनी सी बात है कि मेरे दिल में उनके लिए काफी इज्जत भी है, तो बस ऐसी उनसे मेरी इतनी अच्छी दोस्ती हो गई थी तो मेरा दिल चाहता था मिलने का जो मुझे नहीं लगता बहुत बड़ी बात है. तो मुझे जब पता चला कि वो दुबई होते हुए जाएंगे, तो मुझे भी उसी वक्त अपनी बहन के घर जाना था दुबई तो बस इत्तेफाक ऐसा हुआ कि मेरी भी फ्लाइट थी और इनको भी साउथ अफ्रिका से आना था.' 

देखें वीडियो:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
Asian Para Games 2026: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
एशियन पैरा गेम्स: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget