एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी से मिलीं शमी की पत्नी हसीन जहां

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. हसीन जहां ने अपने पति शमी के ऊपर घरेलू हिंसा, विवाहेतर संबंध रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

नई दिल्ली/कोलकाता: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. हसीन जहां ने अपने पति शमी के ऊपर घरेलू हिंसा, विवाहेतर संबंध रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार पर शारीरिक और मानसिक शोषण करने और उनकी हत्या करने का प्रयास का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई है. इससे पहले उन्होंने ममता बनर्जी से भी समर्थन की अपील की थी. हसीन जहां से संबंधित सूत्रों की मानें तो हसीन ने ममता से शुक्रवार दोपहर विधानसभा में मुलाकात की. दोनों की मुलाकात लगभग 10 मिनट तक चली. ममता ने हसीन जहां को आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को देखेंगी. शमी की पत्नी ने उन पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए थे जिस पर संज्ञान लेते हुए सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) से शमी के खिलाफ जांच करने को कहा था. एसीयू ने सीओए को अपनी रिपोर्ट सौंपी दी है जिसमें शमी को बेगुनाह पाया गया है. इसके बाद सीओए ने बीसीसीआई से शमी को केंद्रीय अनुबंध में शामिल करने को कहा. हसीन जहां ने कहा था कि शमी ने दुबई में पाकिस्तान की महिला से मुलाकात की और उससे पैसे लिए. बीसीसीआई अधिकारियों ने इसे भी गलत पाया. शमी और उनके परिजनों के खिलाफ आठ मार्च को हसीन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कॉमनवेल्थ गेम्स में Asmita Dey ने बदला 92 साल पुराना इतिहास, हर्ष सिंह को भी गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स में Asmita Dey ने बदला 92 साल पुराना इतिहास, हर्ष सिंह को भी गोल्ड
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget