एक्सप्लोरर

सिर्फ कुछ खिलाड़ी ही मेरे संपर्क में बाकी सबने छोड़ दिया मेरा साथ: श्रीसंत

श्रीसंत ने कहा कि उनका बैन हटने के बाद वो टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं. इसकी शुरूआत वो केरल की टीम से करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ एक दो खिलाड़ी ही अब उनके संपर्क में हैं बाकी सबने उनका साथ छोड़ दिया है.

तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को साल 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में क्रिकेट से बैन कर दिया गया था. ऐसे में श्रीसंत ने कहा है कि सिर्फ एक दो क्रिकेटर्स ही ऐसे हैं जो अभी भी उनसे संपर्क में हैं. बाकी सबने उनसे बात करना बंद कर दिया है. श्रीसंत ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण ही ऐसे कुछ क्रिकेटर्स हैं जो आज भी उनसे बात करते हैं.

श्रीसंत ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए साल 2011 में खेला था. इसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें साल 2019 अगस्त तक बैन कर दिया जिसके बाद जस्टिस डीके जैन ने श्रीसंत के बैन की सजा को घटाकर 7 साल कर दिया. इसका मतलब ये हुआ कि श्रीसंत सितंबर 2020 के बाद से ही क्रिकेट खेल सकते हैं. श्रीसंत ने आगे कहा कि उन्होंने जिन क्रिकेटर्स के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया उनके साथ अब रिश्ते काफी अच्छे हो गए हैं.

श्रीसंत ने कहा, मैं अब काफी खिलाड़ियों से बात करता हूं. इसमें सचिन पाजी, सहवाग पाजी, वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर शामिल हैं. पब्लिक में वीरू भाई के अलावा मुझे कई खिलाड़ी अनदेखा कर देते थे. लक्ष्मण भाई और बस दो तीन क्रिकेटर्स ही मेरे संपर्क में हैं. मुझे भी पता है कि वो ऐसा क्यों करते हैं इसलिए मैं भी उनसे बात करने की कोशिश नहीं करता. लेकिन पिछले कुछ सालों से काफी सुधार हुआ है. मैं एयरपोर्ट पर भज्जी पाजी से मिला और मैंने उन्हें कहा कि जब मैं क्रिकेट खेलना शुरू करूंगा तो मैं उन्हीं की कंपनी यानी की भज्जी स्पोर्ट्स के बल्ले से खेलूंगा.

श्रीसंत ने कहा कि वो भारत के लिए दोबारा खेलना चाहते हैं और उनका टारगेट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप है. 37 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि वो इसकी तैयारी भी कर रहे हैं.

श्रीसंत का मानना है कि वो एक दिन दोबारा भारत के लिए जरूर खेलेंगे. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मुझे उत्साहित करता है और मेरा गोल फिलहाल वही है. मेरा पहला टारगेट केरल टीम में सेलेक्ट होना है और फिर उसके बाद सब अच्छा हुआ तो मैं दोबारा टीम इंडिया की जर्सी पहनूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget