एक्सप्लोरर

ओलम्पिक स्थगित होने का मतलब हॉकी खिलाड़ियों के लिए रिसैट बटन दबाना: कोच रीड

कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच जॉन रीड ने अपनी चिंता व्यक्त की है. उनका कहना है कि इसके कारण खिलाड़ियों ने फरवरी से कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. वहीं मार्च के मध्य से ट्रेनिंग भी बंद है.

नई दिल्लीः भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच जॉन रीड ने कहा है कि उनकी टीम के खिलाड़ी कोविड-19 के कारण लगी पाबंदियों के बीच अपनी लय हासिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं. खिलाड़ियों ने फरवरी से कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. मार्च के मध्य से ट्रेनिंग भी बंद है. रीड हालांकि इन सभी के बीच सकारात्मक पहलू देख रहे हैं.

रीड ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बेंगलुरू केंद्र से आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "राष्ट्रीय शिविर की शुरुआत करने की अच्छी बात यह है कि ओलम्पिक 11 महीने बाद है. इसने टीम के खिलाड़ियों के रिसैट बटन को दबा दिया है. जिन खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला, यह उनके लिए मौका है. यह हर किसी के लिए साफ है और यह अपने आप में प्ररेणा देने वाली चीज है."

उन्होंने कहा, "एक विचार यह है कि अगर खिलाड़ी तीन महीने शीर्ष स्तर से बाहर रहते हैं तो उन्हें लय में आने में तीन महीने ही लगेंगे. इसलिए समय को देखें तो मैं सोच रहा हूं कि तीन महीने इन खिलाड़ियों को वहां आने में लगेंगे जहां यह लोग थे."

पुरुष टीम लॉकडाउन से पहले अच्छी स्थिति में थी. टीम ने एफआईएच प्रो लीग में शानदार प्रदर्शन किया था. रीड ने कहा, "मार्च के वो दो सप्ताह शानदार थे. ओलम्पिक उस समय इसी साल होने थे, जहां दूसरी टीमें ट्रेनिंग नहीं कर पा रही थीं हम ट्रेनिंग कर रहे थे." टोक्यो ओलम्पिक इस साल 24 जुलाई से होने थे, लेकिन कोविड-19 के कारण इन्हें एक साल के लिए टाल दिया गया है. अब यह खेल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच खेले जाएंगे.

मार्च के मध्य से पूरे देश में लॉकडाउन था. उससे पहले टीम राष्ट्रीय शिविर के लिए बेंगलुरू में थी लेकिन लॉकडाउन के कारण टीम को वहां रुकना पड़ा था. जून के मध्य में खिलाड़ी अपने-अपने घर जा सके थे और फिर अगस्त में राष्ट्रीय शिविर के लिए वापस लौटे थे.

रीड ने कहा कि उनकी कोशिश खिलाड़ियों का फोकस ओलम्पिक पर बनाए रखने और उनके खेल को शीर्ष पर पहुंचाने की है. रीड ने कहा, "यह थोड़ा मुश्किल और अलग है. हमें उम्मीद है कि इस कैम्प के बाद हम होलैंड जा सकेंगे, लेकिन जैसे-जैसे समय करीब आता जा रहा है इसकी संभावना कम लग रही है." उन्होंने कहा, "अंत में मेरी कोशिश है कि खिलाड़ियों का फोकस सिर्फ ओलम्पिक पर रहे. इसलिए हम सभी यहां है."

रीड ने कहा है कि टीम इस समय अपने स्तर को हासिल करने के लिए सोच समझ कर ट्रेनिंग कर रही है. राष्ट्रीय शिविर में आने के बाद टीम के छह खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव निकले थे. रीड ने कहा है कि उन्हें बाकी खिलाड़ियों की तुलना में बाद में ट्रेनिंग शुरू करनी पड़ेगी.

कोच ने कहा, "हम खेल गतिविधियां शुरू होने के तीसरे सप्ताह में हैं और बहुत सोच समझ कर आगे बढ़ रहे हैं. यह काफी मुश्किल प्रक्रिया है क्योंकि हमारे अलग-अलग ग्रुप हैं इसलिए यह सुनिश्चित करना मुश्किल है कि वह सभी एक अच्छी गति से आगे जा सकें. हमारे छह खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं और इसलिए वो इस समय सामान्य ट्रेनिंग में नहीं लौट सके. वह कुछ हल्की-फुल्की गतिविधियां कर रहे हैं. यह स्थिति ऐसी है कि हमें धैर्य की जरूरत है."

इसे भी पढ़ेंः IPL 2020: शिखर धवन ने इस खिलाड़ी को बनाया अपनी 'लैला', देखें मजेदार वीडियो

IPL 2020: निजी कारणों से आईपीएल-13 से हटे हरभजन सिंह, रैना के बाद CSK को लगा दूसरा बड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना समेत चार खिलाड़ी रह गईं पीछे, किसी और ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जानिए किसे मिला
स्मृति मंधाना समेत चार खिलाड़ी रह गईं पीछे, किसी और ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जानिए किसे मिला
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए संजू सैमसन को बाहर करना सही? मंजरेकर ने उठाए सवाल, रायुडू ने भी किया समर्थन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए संजू सैमसन को बाहर करना सही? मंजरेकर ने उठाए सवाल, रायुडू ने भी किया समर्थन
ENG W Vs AUS W Final 2026:बेथ मूनी ने फाइनल मुकाबले में खेली तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
'प्लेयर ऑफ द मैच' बेथ मूनी ने फाइनल मुकाबले में खेली तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
'अजीब लगता है...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए जैकब बेथेल, बताया भारत के खिलाफ क्यों अच्छा लगता है जीतना
'अजीब लगता है...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए जैकब बेथेल, बताया भारत के खिलाफ क्यों अच्छा लगता है जीतना

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget