एक्सप्लोरर

IPL 2020: निजी कारणों से आईपीएल-13 से हटे हरभजन सिंह, रैना के बाद CSK को लगा दूसरा बड़ा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. सुरेश रैना के बाद ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी निजी कारणों से आईपीएल-13 से हटने का फैसला किया है.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को सुरेश रैना के बाद एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, हरभजन सिंह ने निजी कारणों से आईपीएल-13 से हटने का फैसला किया है. उन्होंने खुद ट्वीट कर बात की जानकारी दी है.

हरभजन ने ट्वीट कर लिखा, ''मैं व्यक्तिगत कारणों से इस साल आईपीएल नहीं खेल पाऊंगा. ये मुश्किल समय हैं और मैं कुछ गोपनीयता की उम्मीद करूंगा क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगा. @ChennaiIPL सीएसके प्रबंधन बेहद सहायक रहा है और मैं उनके शानदार आईपीएल की कामना करता हूं.सुरक्षित रहें और जय हिंद.''

हरभजन ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मैंने CSK प्रबंधन को इस साल आईपीएल से हटने के अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया है. मैंने इस मुश्किल समय में व्यक्तिगत कारणों से ब्रेक लेने का फैसला किया है. मुझे उम्मीद है कि हर कोई मेरी निजता का सम्मान करेगा.’’ भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना के बाद ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह के हटने से चेन्नई की टीम को बड़ा झटका लगा है. हरभजन आईपीएल में 150 विकेट चटका चुके हैं. इससे पहले, रैना ने भी व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते आईपीएल के आगामी सत्र से हटने का फैसला किया था.

भज्जी पिछले दो सीजन से CSK का हिस्सा रहे हैं. वह अभी अपने परिवार के साथ पंजाब के जालंधर में है. बता दें आईपीएल के 13वें सीजन का पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा. कोरोना वायरस के फैलने के कारण इस बार आईपीएल भारत की जगह यूएई में खेला जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ियों की दूसरी कोविड-19 रिपोर्ट आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरजिंदर और गुलवीर को रजत, मुक्केबाजों ने तीन और पदक पक्के किए
हरजिंदर और गुलवीर को रजत, मुक्केबाजों ने तीन और पदक पक्के किए
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget