एक्सप्लोरर

Olympic संघ को इस देश ने दिया कड़ा संदेश, खेलों में खिलाड़ी नहीं भेजने का फैसला किया

Olympic 2020: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कई देश ओलंपिक संघ से खेलों को टालने की मांग कर रहे हैं. लेकिन अब तक खेलों को टालने संबंधी कोई फैसला नहीं लिया गया है.

Olympic 2020: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कनाडा ने अपने खिलाड़ियों के हितों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. कनाडा इसी साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक और पैरालाम्पिक खेलों में अपने खिलाड़ियों को नहीं भेजेगा. कनाडा ओलंपिक समिति की ओर से इस बात का एलान किया गया है.

कनाडा ओलंपिक समिति (सीओसी) ने बयान में कहा कि इसी साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने वाले ओलंपिक खेलों में हमारे देश के खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे. हालांकि अगर ओलंपिक खेलों का आयोजन एक साल के लिए टाल दिया जाता है तो कनाडा अपने खिलाड़ियों को खेलों में हिस्सा लेने देगा.

बयान के मुताबिक, "कनाडा ओलंपिक समिति (सीओसी) और कनाडा पैरालम्पिक समिति (सीपीसी) ने एक मुश्किल फैसला लेते हुए तय किया है कि वह 2020 ग्रीष्मकाल में होने वाले ओलंपिक खेलों में अपनी टीम नहीं भेजेगा. इसमें हमें एथलीट कमिशन, नेशनल स्पोटर्स संगठन और कनाडा की सरकार का समर्थन हासिल है."

बयान में आगे कहा गया, "सीओसी और सीपीसी ने तुरंत प्रभाव से अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी), अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी) और विश्व स्वास्थ संगठन (डब्ल्यूएचओ) से इन खेलों को एक साल के लिए स्थगित करने की मांग की है. खेलों का कार्यक्रम दोबारा तय करने में हम उन्हें अपना पूरा समर्थन देते है."

इस साल होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी जापान के पास है. जापान अब तक पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक ही ओलंपिक खेलों का आयोजन करवाना चाहता है. हालांकि कई देश ओलंपिक संघ से खेलों के आयोजन को टालने की मांग कर रहे हैं.

कोरोना वायरस की वजह से टल सकता है Olympic खेलों का आयोजन, बनाई जा रही है नई रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में रखा कदम
टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में रखा कदम
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन
हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget